फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mustard oil to 18 lakh consumers under PDS in Himachal Pradesh

18 लाख उपभोक्ताओं को मिलेगा सरसों तेल, टेंडर आमंत्रित

Sat, 18 Aug 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 18 Aug 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
Mustard oil to 18 lakh consumers under PDS in Himachal Pradesh

प्रदेश के राशनकार्ड उपभोक्ताओं को 25 अगस्त के बाद सरसों तेल मिलना शुरू हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने कंपनियों से तेल के टेंडर आमंत्रित करने के साथ-साथ तेल के सैंपल और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। रेट ज्यादा आने के कारण प्रदेश सरकार ने टेंडर रद् कर शार्ट टेंडर करने का फैसला लिया था।

विज्ञापन


नए सिरे से निविदाएं आमंत्रित करने से इस महीने उपभोक्ताओं को समय पर तेल का कोटा नही मिल पाया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का मानना है कि जो तेल के टेंडर किए थे, उस हिसाब से उपभोक्ताओं को 80 और 90 रुपये के बीच प्रति लीटर तेल मिलना था। बाजार में सरसों तेल की कीमत 110 और 125 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। राशनकार्ड उपभोक्ताओं को महंगा तेल न लेना पड़े, इसलिए टेंडर को रद्द किया गया था। 

विज्ञापन

इस कारण टेंडर रद्द किया था

Mustard oil to 18 lakh consumers under PDS in Himachal Pradesh

सरकार कोशिश कर रही है कि उपभोक्ताओं को सरसों तेल 60 से 70 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दिया जाए। इसके चलते शार्ट टेंडर किए गए हैं। हिमाचल में साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। जो डिपो से सरसों तेल और रिफाइंड लेते हैं। 

पहले उपभोक्ताओं को डिपो में सरसों तेल 72 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से उपलब्ध करवाया जा रहा था। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले के प्रधान सचिव ओंकार शर्मा ने कहा कि सरसों तेल के दाम ज्यादा आए थे, इस कारण टेंडर रद्द किया गया। अब खाद्य आपूर्ति निगम ने नए सिरे से निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसी महीने उपभोक्ताओं को डिपो में सस्ता तेल उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed