फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Muslims showed communal harmony Precedence on the Eid by helping Hindu pilgrims

ईद पर मुस्लिमों ने हिंदू श्रद्धालुओं की मदद कर पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल

Thu, 23 Aug 2018 06:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 23 Aug 2018 06:00 AM IST
विज्ञापन
Muslims showed communal harmony Precedence on the Eid by helping Hindu pilgrims

बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मणिमहेश यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की मुश्किल में मदद कर सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की है। मामला चंबा का है। आंध्र प्रदेश से मणिमहेश यात्रा पर आए नौ लोग यात्रा के अंतिम पड़ाव पर सामान और पैसा चोरी होने के कारण मुसीबत में फंस गए।

विज्ञापन


जैसे-तैसे ये श्रद्धालु चंबा पहुंचे तो वहां ईद की नमाज अदा करने आए समुदाय के लोगों ने आपसी सहयोग से पैसा एकत्रित कर श्रद्धालुओं को 22 हजार रुपये की मदद दी। इसके बाद ही श्रद्धालु अपने घर लौट सके।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नौ सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल आंध्र प्रदेश से मणिमहेश यात्रा के लिए चंबा पहुंचा था। एक पुरुष और नौ महिला श्रद्धालुओं का यह दल मणिमहेश यात्रा के अंतिम पड़ाव धनछौ पहुंचा तो पैसों समेत उनका सामान चोरी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी श्रद्धालु उम्रदराज थे। पैसा एवं सामान चोरी होने के कारण इन बुजुर्गों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। चार दिन पूर्व चोरी हुई चोरी की घटना से परेशान ये श्रद्धालु बुधवार को किसी तरह चंबा चौगान तक पहुंचे। चंबा में बकरीद पर मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे थे।

इसी दौरान कुछ नमाजियों के साथ बातचीत में मुसीबत में फंसे श्रद्धालुओं की आपबीती साझा हुई। इसके बाद देखते ही देखते नमाजियों ने आपसी सहयोग से 22 हजार रुपये की रकम जमा कर ली और हिंदू श्रद्धालुओं को उक्त राशि भेंट की, जिसके बाद श्रद्धालु वापस घर जा सके।

प्रशासन से लगाई गुहार, नहीं मिली पूरी मदद

Muslims showed communal harmony Precedence on the Eid by helping Hindu pilgrims

पीड़ित बुजुर्गों ने बताया कि चौगान जाने से पूर्व वे जिला प्रशासन के समक्ष पेश हुए थे। घर वापसी के लिए उन्होंने 25 हजार रुपये की जरूरत बताई थी। प्रशासन ने उन्हें पांच हजार रुपये की राशि सहायता स्वरूप प्रदान की।

चौगान पर हिंदू श्रद्धालुओं की मदद पर दिलदार अली बट ने बताया कि घटना का पता चलते ही उन्होंने और सहयोगियों ने पैसा जुटाकर श्रद्धालुओं को सौंपा।डीसी चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि कोई बुजुर्ग उनसे मिलने नहीं पहुंचा था।

दो-तीन दिन पूर्व भरमौर में स्थानीय प्रशासन ने इन लोगों की दस हजार रुपये की मदद अपने स्तर पर की थी। चंबा में दो दिन तक रुकने के बावजूद पीड़ितों का उनसे नहीं मिल पाना हैरत की बात है। इस मामले की पड़ताल कराई जा रही है। चंबा के बाशिंदों ने यदि बाहरी राज्यों के लोगों की मदद की है, तो ये काबिले तारीफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed