फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Musk Civet of extinct species spotted in Bharmour, Himachal

हिमाचल के भरमौर में मिला विलुप्त प्रजाति का कस्तूरी बिलाव

Sun, 05 Jul 2020 09:59 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Sun, 05 Jul 2020 09:59 AM IST
विज्ञापन
Musk Civet of extinct species spotted in Bharmour, Himachal
विलुप्त प्रजाति का कस्तूरी बिलाव - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र भरमौर में विलुप्त प्रजाति के कस्तूरी बिलाव (मस्क सीवेट) का बच्चा मिला है। चंबा जिला में इससे पहले यह प्रजाति कभी नहीं देखी गई। खड़ामुख के पास घायल अवस्था में मिले कस्तूरी बिलाव के बच्चे को गाड़ी चालक ने वन विभाग को सौंपा है। इसका उपचार किया जा रहा है और बाद में इसे जंगल में छोड़ा जाएगा। 

विज्ञापन


वन्य प्राणी विभाग अब इस कस्तूरी बिलाव के संरक्षण को लेकर विशेष योजना बना रहा है ताकि जंगलों में इस प्रजाति के वन्य जीवों का एक आंकड़ा जुटाया जा सके। इसे लेकर विभागीय टीम जंगलों में ट्रैप कैमरे भी लगा सकती है। पिछले साल चंबा में कई विलुप्त प्रजाति के वन्य जीव देखने को मिले हैं। इनमें बर्फानी तेंदुए से लेकर कस्तूरी मृग सहित भूरे भालू शामिल हैं। चंबा जिला रियासत काल में वन्य जीवों को लेकर काफी धनवान था।
विज्ञापन


लेकिन जंगलों में अवैध शिकार से कई जानवर विलुप्त हो गए। इसके बाद वन्य प्राणी विभाग ने शिकारियों से जंगली जानवरों को बचाने के लिए शिकंजा कसना शुरू किया। साथ ही विलुप्त प्रजाति के जानवरों के चंबा में प्रमाण ढूंढने के लिए सर्च अभियान चलाए। ट्रैप कैमरों की भी मदद ली गई। इन्हीं ट्रैप कैमरों के जरिये पांगी व भरमौर के जंगलों में बर्फानी तेंदुआ, भूरा भालू व कस्तूरी मृग देखे गए। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि खड़ामुख में घायल अवस्था में कस्तूरी बिलाव का बच्चा मिला है। यह विलुप्त प्रजाति का बताया जा रहा है। इसको लेकर पूरी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed