{"_id":"5e5f685e8ebc3eeb2e2f642d","slug":"murder-case-in-palampur-in-kangra-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराये का बकाया मांगा तो कर दी मकान मालिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किराये का बकाया मांगा तो कर दी मकान मालिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 04 Mar 2020 02:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर/नगरी (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर/नगरी (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 04 Mar 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के कांगड़ा जिले के उपमंडल के चचियां में झारखंड निवासी किरायेदार ने अपने मकान मालिक की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। मकान मालिक किरायेदार से किराये का 400 रुपये बकाया मांग रहा था। बहस के बीच किरायेदार ने मकान मालिक पर हमला कर दिया। घटना मंगलवार रात को हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी अमित शर्मा ने कहा कि आरोपी किरायेदार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। झारखंड के जिला गुमला के कजरा हापु गांव का जतरु पाइक चचियां में अशोक वालिया के घर एक साल से किराये पर रहा रहा था। कुछ समय पहले जतरु ने किराये का मकान छोड़कर दूसरी जगह घर ले लिया था। बताया जा रहा है कि जतरू ने वालिया को किराये का 400 रुपये बकाया नहीं दिया था। वालिया ने जब बकाया किराया मांगा तो जतरू ने देने से मना कर दिया। दोनों में बहस मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
जतरु पाइक ने तैश में आकर अशोक कुमार वालिया पर दराटनुमा लोहे के हथियार से वार कर दिया। अशोक वालिया (53) निवासी वसनेहड़ चचियां की मौत हो गई। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को परौर के जंगल में गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का दौरा कर अपने तथ्य जुटाए हैं। अशोक वालिया की दो बेटियां थी जिनकी शादी हो चुकी हैं।
विज्ञापन