फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Murder accused flees from Court in Nalagarh in Solan in Himachal Pradesh

कोर्ट की तीसरी मंजिल से कूदकर हत्या का आरोपी कैदी फरार

Tue, 31 Dec 2019 08:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 31 Dec 2019 08:10 PM IST
विज्ञापन
Murder accused flees from Court in Nalagarh in Solan in Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

हत्या का आरोपी कैदी मंगलवार सुबह बाथरूम जाने का बहाना बनाकर शौचालय की खिड़की का शीशा तोड़कर नालागढ़ कोर्ट की तीसरी मंजिल से कूदकर फरार हो गया। आरोपी को कंडा जेल से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नालागढ़ की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था।

विज्ञापन


कैदी के फरार होने के बाद तुरंत अलर्ट जारी करते हुए नाकाबंदी की और सोशल नेटवर्किगिं साइटों के माध्यम से भी कैदी की धरपकड़ के प्रयास किए, लेकिन देर शाम तक पुलिस के हाथ खाली ही रहे। 
विज्ञापन


14 जून, 2015 को बद्दी थाने में आरोपी गंगो मांझी उर्फ सुदामा पुत्र अवध निवासी गांव 116 खुरारी आंचल, तहसील भगवतीपुर भीड़ी जिला दरभंगा (बिहार) के खिलाफ धारा 341, 323, 504, 506 व 304 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जो बाद में धारा 302 में तबदील हुआ। आरोपी को दो पुलिस कर्मी अदालत में पेश करने के लिए लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट की तीसरी मंजिल पर पहुंचने पर कैदी पुलिस कर्मियों से शौच करने का बहाना बनाकर शौचालय में गया। भीतर जाकर उसने शौचालय की खिड़की के शीशे तोड़े और तीसरी मंजिल से कूदकर फरार हो गया। हैरत की बात यह है कि इसी कोर्ट के शौचालय की खिड़की तोड़कर वर्ष 2017 में भी एक कैदी फरार होने में कामयाब हो चुका है। इसके बावजूद यहां पर सुरक्षा के कोई ठोस उपाय नहीं किए गए। 



 नालागढ़ कोर्ट में पेशी पर लाया गया कैदी कोर्ट की तीसरी मंजिल पर बने शौचालय से कूदकर फरार हुआ है। हत्या के आरोपी फरार कैदी को ढूंढने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। - रोहित मालपानी, एसपी बद्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed