फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Municipal Corporation truck falls into ditch, driver dies

Shimla News: एमसी का ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत, मुआवजे पर कर्मचारी भड़के

Sun, 19 Jan 2025 01:56 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jan 2025 01:56 PM IST
सार

जिला शिमला में भरयाल कूड़ा संयंत्र के पास नगर निगम का कूड़ा उठाने वाला ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Municipal Corporation truck falls into ditch, driver dies
खाई में गिरा ट्रक। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

बालूगंज थाना के तहत भरयाल कूड़ा संयंत्र के पास नगर निगम का कूड़ा उठाने वाला ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय विनोद कुमार के रूप में हुई है, जोकि कृष्णानगर शिमला के रहने वाले थे। वहीं  विनोद के परिजनों को कम मुआवजा देने को लेकर सैहब कर्मी भड़क गए हैं।
विज्ञापन


विनोद वर्तमान में सैहब सोसायटी में सेवाएं दे रहे थे। हादसा शनिवार सुबह 8:30 बजे के करीब हुआ। चालक विनोद भरयाल कूड़ा संयंत्र से गाड़ी लेकर तारादेवी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान संयंत्र से कुछ दूरी पर ही पुलिस जंकयार्ड के पास चालक नियंत्रण खो बैठा और ट्रक करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन




ट्रक के नीचे गिरते ही हुई जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बालूगंज पुलिस को हादसे के बारे में सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को सड़क तक पहुंचाया और आईजीएमसी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने विनोद कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के मुताबिक विनोद कुमार चक्कर और बालूगंज क्षेत्र में तैनात थे तथा हर रोज सुबह भरयाल से गाड़ी लेकर वार्ड से कूड़ा एकत्रित करने के लिए जाते थे। एसपी संजीव कुमार गांधी ने बताया कि हादसे में चालक की मौत हुई है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। वहीं ड्यूटी के दौरान चालक की मौत पर महज दो लाख रुपये का मुआवजा देने को लेकर सैहब सोसायटी के कर्मचारी भड़क गए।

भरयाल हादसे के बाद शनिवार को सैहब कर्मी संयुक्त आयुक्त भुवन शर्मा से मिलने पहुंचे। यहां ज्यादा मुआवजे को लेकर मांग उठाई। बात नहीं बनी तो मेयर से मिलने चले गए। सैहब सोसायटी कर्मचारी यूनियन का कहना है कि जिस चालक की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हुई वह नगर निगम की गाड़ी चला रहा था। शहर में सफाई व्यवस्था का जिम्मा नगर निगम का है, ऐसे में जो कर्मचारी इस काम में लगे हैं, उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए।

यूनियन के महासचिव ओमप्रकाश ने कहा कि मृतक चालक विनोद कुमार की चार बेटियां और एक बेटा है। नगर निगम इनके परिवार की मदद करे। यूनियन ने निगम की कूड़ा ढोने वाली गाड़ियों की ब्रेक को लेकर भी शिकायत की। इसे ठीक करवाया जाए।

पीड़ित परिवार की करेंगे मदद, सैहब कर्मियों का होगा सामूहिक बीमा
मेयर सुरेंद्र चौहान ने कर्मचारियों को शांत किया। कहा कि पीड़ित कर्मचारी के परिवार को तुरंत एक लाख रुपये मुआवजा दे दिया है। एक लाख रुपये रविवार को दे देंगे। जिला प्रशासन को भी कर्मचारी के परिवार को चार लाख तक की आर्थिक मदद करने को कहा है। इसके अलावा मुख्यमंत्री से भी मुआवजे को लेकर मांग करेंगे। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि सैहब सोसायटी के कर्मचारियों का जल्द ग्रुप इंश्योरेंस करवाया जाएगा। इससे ड्यूटी के दौरान अचानक मृत्यु होने की स्थिति में कर्मचारियों के परिजनों की मदद हो सकेगी। इस बारे में एलआईसी से बात कर ली है। इस माह होने वाली नगर निगम की मासिक बैठक में भी इस मुद्दे को चर्चा के लिए लाया जाएगा। महापौर ने कहा कि सैहब सोसायटी के कर्मचारियों का अभी तक ग्रुप बीमा नहीं हुआ है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed