फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal corporation shimla notice to 35 households in shimla city.

सीवरेज कनेक्शन न लेने पर 35 को नोटिस

Thu, 21 Jan 2016 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 21 Jan 2016 01:19 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation shimla notice to 35 households in shimla city.

पीलिया पर अंकुश लगाने के लिए सीवरेज कनेक्शन न लेने वालों पर सख्ती बरतते हुए नगर निगम शिमला ने 35 लोगों को नोटिस जारी किए। निरीक्षण के लिए नगर निगम की टीम होटल ईस्ट बॉर्न भी पहुंची और होटल की टूटी की सीवरेज लाइन को दुरुस्त करवाया।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन दिन के भीतर 167 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब तक नगर निगम चार लोगों के पानी के कनेक्शन काट चुका है। नगर निगम की टीमों ने निरीक्षण अभियान के दौरान बुधवार को खुले में सीवरेज बहाते 35 लोगों को पकड़ा।
विज्ञापन


उन्हें नोटिस जारी कर चेताया गया कि अगर 24 घंटे के भीतर सीवरेज कनेक्शन नहीं किया तो फिर पेयजल कनेक्शन काट दिया जाएगा। पीलिया के बढ़ते मामलों पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम ने एक्शन प्लान बनाया है। इसके तहत पीलिया प्रभावित क्षेत्रों का नगर निगम के सहायक नोडल अधिकारी की टीमें निरीक्षण कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के चार वार्ड पीलिया प्रभावित क्षेत्रों के दायरे में आ रहे हैं। इन चार वार्डों को 7 जोन (विकास नगर, छोटा शिमला, बीसीएस, खलीनी, न्यू शिमला, कुसुम्पटी और पंथाघाटी) में बांटा गया है। हर टीम में निगम कनिष्ठ अभियंता सहित सेनेटरी इंस्पेक्टर, सैहब सुपरवाइजर, सैहब कोआर्डिनेटर और प्लंबर सहित सात से दस कर्मचारी हैं। नगर निगम आजकल रोज सीवरेज कनेक्शन चेक कर रहा है।


वहीं होटल ईस्ट बॉर्न के मैनेजर श्याम शर्मा ने बताया कि बुधवार को नगर निगम की टीम निरीक्षण के लिए होटल आई थी। होटल की सीवरेज लाइन पिछले दिनों ब्रेक हो गई थी, इसे कनेक्ट कर दिया गया है।

पीलिया पर नियंत्रण को यहां करें संपर्क
विकास नगर---प्रवीण जिंटा----88941-26752
छोटा शिमला---एमएस जम्वाल----94181-26020
बीसीएस---दिनेश ठाकुर----94180-04142
खलीनी---विचित्र सिंह----94186-27780
न्यू शिमला---ईश्वर ठाकुर----94180-38338
कुसुम्पटी---दिनेश चंद्र----98160-35624
पंथाघाटी---महबूब शेख----94180-45400

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed