{"_id":"59789a404f1c1b2e6a8b4711","slug":"municipal-corporation-shimla-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की बैठक आज, जनता को मिल सकते हैं कई तोहफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की बैठक आज, जनता को मिल सकते हैं कई तोहफे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Jul 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम शिमला की वीरवार को होने जा रही मासिक बैठक में शहर की जनता को कई तोहफे मिल सकते हैं। बैठक में निगम के सबसे अहम ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
इससे लोगों को घर बैठे ही बिल-टैक्स जमा करवाने और सीवरेज और पानी के नए कनेक्शन लेने समेत कुल दस तरह की सुविधाएं ऑनलाइन उपलब्ध हो जाएंगी।
पिछले महीने हुई बैठक में भी इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी लेकिन नए पार्षदों ने इसे समझने के लिए प्रेजेंटेशन देने की बात कही थी। अब निगम प्रशासन वीरवार को बचत भवन में पहले इस पर प्रेजेंटेशन देगा।
विज्ञापन
इसके बाद इस पर चर्चा करेगा और पार्षदों के सुझाव भी लेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी बैठक में सर्वसम्मति से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाएगी। बैठक में पार्षदों की ओर से दिए गए प्रस्तावों पर भी चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही पिछली बैठक में पूछे गए सवालों पर भी चर्चा की जाएगी। नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट का कहना है कि बैठक की तैयारियां कर ली हैं। इस बार सभी अहम मुद्दों पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी।
प्रोजेक्ट में लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
इस प्रोजेक्ट से शहर की जनता को पानी के बिल जमा करने, पानी के कनेक्शन लेने, प्रॉपर्टी टैक्स, सीवरेज कनेक्शन, बिजली की एनओसी लेने, नॉन पीएफए लाइसेंस, केनोपी, डंपिंग और पेड़ काटने आदि की परमिशन लेने की ऑनलाइन सुविधा मिलेगी।
इन मुद्दों पर भी होगी चर्चा
बैठक में पानी के नए मीटर लगाने, मीटर रिडिंग के आधार पर बिल जारी करने, सैहब सोसाइटी कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने और उन्हें ग्लब्ज रेनकोट आदि की सुविधाएं देने, वार्डों में बरसात के दौरान होने वाले नुकसान को लेकर बजट निर्धारित करने, निगम में खाली पदों को भरने, न्यू मर्ज एरिया में नए कार्यों को करवाने के लिए बजट जारी करने को लेकर भी चर्चा की जानी है।
प्रेजेंटेशन तैयार, सदन में होगी चर्चा
नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी ने कहा कि ई-गवर्नेंस प्रोजेक्ट को लेकर प्रेजेंटेशन तैयार कर ली है। उम्मीद है सदन की सहमति से प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल जाएगी।