फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Municipal corporation shimla election results live story

MC शिमला चुनावों में आखिरी परिणाम तक कायम रहा रोमांच

Sun, 18 Jun 2017 12:37 PM IST
अशोक चौहान/अमर उजाला, शिमला
अशोक चौहान/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 18 Jun 2017 12:37 PM IST
विज्ञापन
Municipal corporation shimla election results live story

शिमला नगर निगम चुनावों में आखिरी परिणाम तक रोमांच कायम रहा। पहले पीएम मोदी तो उसके कुछ देर बाद सीएम वीरभद्र के नारे लगते रहे। दिन शनिवार। समय सुबह 8:30 बजे। मौका था नगर निगम चुनाव के नतीजों का। डीसी ऑफिस के बाहर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो चुका था।

विज्ञापन


पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच कई प्रत्याशी भी समर्थकों के साथ यहां पहुंच चुके थे। सुबह 9 बजे से बचत भवन में वोटों की गिनती शुरू हो गई। 15 मिनट ही हुए थे कि भाजपा के लिए खुशखबरी आ गई। संजौली चौक से पूर्व पार्षद सत्या कौंडल ने कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर इस सीट पर फिर से कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


जीत की खबर सुनते ही भाजपा कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ जश्न में डूब गए। 10 मिनट बाद 9:25 मिनट पर कांग्रेस की जीत का खाता भी खुल गया। भराड़ी से कांग्रेस उम्मीदवार तनुजा चौधरी ने जीत हासिल कर ली। कांग्रेस समर्थक भी जश्न मनाने लगे। मगर कांग्रेस का जश्न ज्यादा देर नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 बजे तक रहा भाजपा का दबदबा, नहीं दिखे कांग्रेसी-वामपंथी

Municipal corporation shimla election results live story

9:40 बजे तक भाजपा ने दो और सीटों पर कब्जा जमा लिया था। अपर ढली और लोअर ढली में भाजपा ने कांग्रेस उम्मीदवारों को पस्त कर दिया। 9:46 मिनट पर रुल्दूभट्टा वार्ड से भाजपा के संजीव ठाकुर भी बड़ी जीत दर्ज कर जश्न मना रहे थे। मोदी-मोदी के नारों के बीच यहां भाजपा का जश्न चरम पर था।

अब तक कांग्रेस और माकपा का कोई समर्थक यहां नहीं दिख रहा था। 10 बजे शांति विहार से आजाद उम्मीदवार शारदा चौहान को भी 3 वोट से विजयी घोषित किया गया। 10:20 मिनट पर भाजपा को एक और बड़ी खुशखबरी मिली।

कैथू वार्ड में माकपा के गढ़ में सेंध लगाते हुए भाजपा के सुनील धर ने सीट कब्जा ली। इस दौरान कांग्रेस को भी दो सीटें मिली। भट्टाकुफर वार्ड और सांगटी की सीटें कांग्रेस के खाते में गई। 10: 44 मिनट पर अनाडेल से भाजपा की कुसुम सदरेट भी जीत हासिल कर चुकी थी।

अफवाह पर समरहिल में माकपा समर्थकों के लटके चेहरे

Municipal corporation shimla election results live story

इसी बीच अफवाह उड़ी कि समरहिल सीट भाजपा ने कब्जा ली है। जश्न भी शुरू हो गया। ये देख माकपा समर्थकों के चेहरे लटक गए। इस सीट पर सालों से माकपा का कब्जा रहा है। मगर 11:07 मिनट पर आधिकारिक घोषणा हुई। माकपा की शैली शर्मा का विजेता घोषित किया गया। माकपा ने भी जीत का खाता खोल दिया।

11:10 मिनट पर पंथाघाटी वार्ड से आजाद उम्मीदवार राकेश शर्मा, 11:26 मिनट पर टुटू से भाजपा के विवेक शर्मा को जीत की खबर मिली। नए वार्ड मज्याठ से कांग्रेस के दिवाकर शर्मा और बालूगंज से भाजपा की किरण बाबा ने भी जीत हासिल की। कच्चीघाटी से आजाद उम्मीदवार संजय परमार के जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठा लिया।

कांग्रेसियों को भी मिला जश्न का मौका

Municipal corporation shimla election results live story

12 बजे के बाद कांग्रेस समर्थकों के झूमने की बारी थी। एक के बाद एक कई सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। दोपहर 12:22 मिनट पर टूटीकंडी से कांग्रेस के आनंद कौशल, 12:32 मिनट पर नाभा से कांग्रेस की सिमी नंदा पार्षद चुनाव जीत चुकी थी।

इसी दौरान फागली और कृष्णानगर सीट पर भाजपा ने कब्जा जमा लिया। अब कांग्रेस सीटों की संख्या और बढ़ने लगी। 1:07 मिनट पर रामबाजार से कांग्रेस प्रत्याशी सुषमा कुठियाला, 1:16 बजे लोअर बाजार से इंद्रजीत सिंह और जाखू वार्ड से अर्चना धवन की सीटें कांग्रेस के खाते में जुड़ चुकी थी।

आखिरी दो सीटों ने बढ़ाई धुक्कधुक्की, झूम उठा भाजपा खेमा

Municipal corporation shimla election results live story

लगभग बराबरी पर चल रहे मुकाबलों में आखिरी सीटों ने दोनों दलों की धुक्कधुक्की बढ़ा दी। इंजनघर, छोटा शिमला, पटयोग और कगनाधार वार्ड पर भाजपा ने विजय हासिल की तो कसुम्पटी, न्यू शिमला सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की। विकासनगर सीट पर आजाद प्रत्याशी रचना ने कब्जा जमाया।

अब मुकाबला 15-12 से भाजपा के पक्ष में था और आखिरी दो सीटों के नतीजे आने थे। 2:46 मिनट पर खलीणी वार्ड का परिणाम आया जिसमें भाजपा के पूर्ण मल विजेता रहे जबकि 2:54 मिनट पर कनलोग का रिजल्ट निकला।

भाजपा की बृजबाला सूद इस सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। आखिरी रिजल्ट आते ही भाजपा का आंकड़ा 17 तक जा पहुंचा जिसके बाद भाजपा समर्थक खुशी से झूमने लगे।

भारी बारिश ने डाली बाधा, भागने को मजबूर हुए समर्थक

Municipal corporation shimla election results live story

दोपहर करीब एक बजे के बाद शिमला में भारी बारिश शुरू हो गई। डीसी ऑफिस के बाहर जश्न मना रहे दोनों दलों के समर्थकों को भागने पर मजबूर होना पड़ा। पहले तो पुलिस ने डीसी ऑफिस का गेट बंद रखा मगर बाद में इसे लोगों के लिए खोल दिया। अगले करीब डेढ़ घंटे तक भारी बारिश ने समर्थकों का जोश ठंडा कर दिया। बारिश थमने के बाद ही विजेता उम्मीदवार जश्न मना सके।

पहले मोदी, फिर लगे वीरभद्र के नारे
दोपहर 12 बजे तक माहौल मोदी मोदी के नारों से गूंजता रहा। मगर दोपहर 12 बजे के बाद कांग्रेस की सीटें बढ़ते ही सीएम वीरभद्र के नारे लगने शुरू हो गए। वहीं, जैसे जैसे रिजल्ट आ रहे थे वैसे वैसे उन उम्मीदवारों की धड़कने भी तेज हो रही थी जिनकी मतगणना बाकी बची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed