{"_id":"641dd69724cd33b447087176","slug":"multiple-choice-questions-made-the-students-sweat-in-class-x-science-exam-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्नों ने छुड़ाए विद्यार्थियों के पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दसवीं कक्षा के विज्ञान विषय की परीक्षा में बहु विकल्पीय प्रश्नों ने छुड़ाए विद्यार्थियों के पसीने
Fri, 24 Mar 2023 10:28 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Mar 2023 10:28 PM IST
सार
दसवीं की शुक्रवार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की परीक्षा हुई। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने में विद्यार्थियों के पसीने छूट गए। एसडी स्कूल लोअर बाज़ार परीक्षा केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्नों को छोड़ कर बाकी पेपर ठीक हुआ।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश बोर्ड के कक्षा दसवीं की शुक्रवार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की परीक्षा हुई। इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों को हल करने में विद्यार्थियों के पसीने छूट गए। एसडी स्कूल लोअर बाज़ार परीक्षा केंद्र से बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि बहुविकल्पीय प्रश्नों को छोड़ कर बाकी पेपर ठीक हुआ। बताया कि प्रश्न पत्र 50 अंक का था।
विज्ञापन
इसमें 20 अंक के बहुविकल्पीय प्रश्न आए थे। साक्षी और मुस्कान ने बताया कि उन्हें सी सीरीज आई थी। इसमें बी सीरिज को छोड़कर बाकी प्रश्न आसान थे। फरहान ने बताया कि उन्हें बी सीरीज आई थी, जो बाकी दोनों सेटों के मुकाबले ज्यादा कठिन थी। कहा कि बहु विकल्पीय प्रश्न करने में ज्यादा समय लग गया। पीजीटी रसायन विज्ञान की अध्यापिका संगीता ठाकुर ने कहा कि बहु विकल्पीय प्रश्नों में तीन से चार प्रश्न उन्हें गलत लगे। इस वजह से छात्र उलझ गए।
विज्ञापन
इग्नू ने प्रवेश के लिए 27 मार्च तक बढ़ाई अंतिम तिथि
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने जनवरी 2023 सत्र से विभिन्न विषयों में बैचलर डिग्री मास्टर डिग्री तथा डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 27 मार्च 2023 तक बढ़ा दी है। प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए इग्नू की वसेबाइट पर लिंक दिया गया है। इस संबंद्ध में अधिक जानकारी के लिए छात्र किसी भी नजदीकी इग्नू अध्ययन केंद्र या इग्नू क्षेत्रीय केंद्र शिमला के दूरभाष संख्या 0177-2624612 व 2624613 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन