{"_id":"5bf6cea4bdec2241c26335a7","slug":"multi-storied-house-on-fire-at-kullu-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाई मंजिला मकान जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाई मंजिला मकान जलकर राख, लाखों रुपये का नुकसान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सैंज/न्यूली (कुल्लू)
Updated Fri, 23 Nov 2018 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंज घाटी की ग्राम पंचायत गोही के दारन में ढाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। घटना में दो लाख का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद परिवार के लोग सदमे में है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 12 बजे दारन के इस ढाई मंजिला मकान में आग लग गई। हालांकि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। सभी लोग दूसरे घर में रहते हैं। आग लगते ही मकान से लपटें उठने लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
इससे पहले कि लोग आग पर काबू पा लेते मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से पूर्ण चंद पुत्र मान चंद निवासी गोही सैंज को दो लाख का नुकसान हुआ है। इस मकान में लोग सीजन के दौरान रहने आते थे।
विज्ञापन
मकान में परिजनों के बर्तन आदि सब जलकर राख हो गए हैं। सड़क से दूर होने के कारण यहां अग्निशमन विभाग की मदद लेना भी संभव नहीं था। जिसके चलते पूरा ढाई मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया।
ग्राम पंचायत प्रधान गोही के प्रधान पूर्ण चंद ने कहा कि भयानक आग के आगे ग्रामीण कुछ नहीं कर पाए। घर में रखा सारा सामान जल गया। कहा कि पटवारी ने मौके का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट तैयार की है।