फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukhyamantri Him Seva Helpline will be started in Himachal

हिमाचल में शुरू होगी मुख्यमंत्री हिम सेवा हेल्पलाइन, लोगों को मिलेगी ये सुविधा

Wed, 29 May 2019 10:26 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 May 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
mukhyamantri Him Seva Helpline will be started in Himachal
फाइल फोटो

हिमाचल सरकार मुख्यमंत्री हिम सेवा हेल्पलाइन शुरू करने जा रही है। लोग कॉल सेंटर में फोन करके अपनी समस्या बताएंगे और अफसर इसका समाधान करेंगे। इसके फॉलोअप में भी लोगों को फोन किया जाएगा। यह कॉल सेंटर शिमला में क्रॉसिंग स्थित पार्किंग के साथ खुलेगा।

विज्ञापन


राज्य सरकार इस हेल्पलाइन के लिए चार डिजिट का नंबर जारी करेगी। एक ही समय में इस नंबर पर लोगों की 60 कॉल ली जा सकेंगी। सीएम जयराम ठाकुर ने बुधवार को ट्वीट कर इस हेल्पलाइन की सूचना दी है। इसमें एलान किया है कि कुछ ही दिनों में यह हेल्पलाइन आरंभ होगी। 
विज्ञापन


कॉल सेंटर में बैठा कर्मचारी समस्या नोट करेगा। इसे कंप्यूटर में फीड करेगा। यह फीड की समस्या संबंधित अधिकारी के पास जाएगी। उस अधिकारी को भी इस पर समयबद्ध कार्रवाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही कार्रवाई होती है तो शिकायतकर्ता को भी इसके बारे में बता दिया जाएगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इस हेल्पलाइन की हर महीने खुद समीक्षा करेंगे। सीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि इस बारे में पूरा ढांचा तैयार है।

कॉल सेंटर में दर्जनों कर्मचारी बैठेंगे जो कॉल अटेंड करेंगे। जिस सॉफ्टवेयर में कॉल सेंटर में कॉल सुनने वाले कर्मचारी को शिकायत को फीड करना है, उसे भी तैयार कर दिया है। 

सब लोग नहीं कर पाते ऑनलाइन शिकायत, इसलिए आसान की व्यवस्था 

mukhyamantri Him Seva Helpline will be started in Himachal

इस प्रणाली को तैयार करने में जुटे अधिकारियों का कहना है कि सब लोग ऑनलाइन शिकायत नहीं कर पाते हैं, इसीलिए यह व्यवस्था की गई है। अभी तक ई-मेल, ई-समाधान आदि माध्यमों से ही सीएम को शिकायत करने की व्यवस्था है। अब सीधे फोन पर बात की जा सकेगी। जो लोग कम पढे़-लिखे हैं, वे भी इसका लाभ ले सकेंगे। 

कैसा हो हिमाचल सरकार का सुशासन, सुझाव मांगे 
हिमाचल सरकार का सुशासन कैसा हो, इसके लिए भी मुख्यमंत्री ने बुधवार को ट्वीट कर सुझाव मांगे हैं। इसके लिए cmoffice-hp@gov.in ई-मेल आईडी जारी की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed