फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukesh and Anirudh met Sonia gandhi and Priyanka gandhi informed about damage control

हिमाचल की सियासी हलचल: सोनिया-प्रियंका से मिले मुकेश और अनिरुद्ध, डैमेज कंट्रोल से कराया अवगत

Mon, 04 Mar 2024 10:33 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 04 Mar 2024 10:33 PM IST
सार

सूत्रों ने बताया कि शिमला से दिल्ली पहुंचे मुकेश और अनिरुद्ध ने सरकार और संगठन में किसी भी प्रकार का बदलाव न करने की पैरवी की। कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश में घटित हुए सियासी घटनाक्रम की हाईकमान को विस्तार से जानकारी दी। 

विज्ञापन
Mukesh and Anirudh met Sonia gandhi and Priyanka gandhi informed about damage control
सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी - फोटो : social media

विस्तार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने सोमवार शाम नई दिल्ली में कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने प्रदेश में मची सियासी हलचल के बीच सरकार और संगठन में हुए डैमेज कंट्रोल से अवगत कराया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में आस्था जताते हुए लोकसभा चुनाव को लेकर भी चर्चा की।

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि शिमला से दिल्ली पहुंचे मुकेश और अनिरुद्ध ने सरकार और संगठन में किसी भी प्रकार का बदलाव न करने की पैरवी की। कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश में घटित हुए सियासी घटनाक्रम की हाईकमान को विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किस प्रकार से राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी की हार हुई। छह बागी विधायकों ने पार्टी को नुकसान पहुंचाया। पार्टी पर्यवेक्षकों डीके शिवकुमार, भूपेंद्र हुड्डा सहित भूपेश बघेल और राजीव शुक्ल ने शिमला पहुंचकर सभी विधायकों से चर्चा की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की नाराजगी को भी दूर किया। सभी मतभेदों को अब भुलाकर सरकार और संगठन की मजबूती के लिए काम किया जा रहा है। उधर, सूत्रों ने बताया कि हाईकमान ने सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुक्खू से मिले कुलदीप कुमार, गगरेट की राजनीति पर चर्चाकांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व उद्योग मंत्री कुलदीप कुमार ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात कर गगरेट विधानसभा क्षेत्र की राजनीति को लेकर चर्चा की। गगरेट से कांग्रेस के विधायक चैतन्य शर्मा को अयोग्य घोषित करने के बाद से गगरेट में राजनीतिक गतिविधियां गरमाई हुई हैं। इसी कड़ी में सोमवार को गगरेट से तीन बार विधायक रह चुके कुलदीप कुमार की मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह दिल्ली से पहुंचे चंडीगढ़
लोकनिर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह चार दिन बाद सोमवार देर रात दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचे। 29 फरवरी को विक्रमादित्य सिंह शिमला से एकाएक चंडीगढ़ में कांग्रेस के बागी विधायकों से मिलने पहुंच गए थे। 1 मार्च को विक्रमादित्य सिंह दोपहर बाद चंडीगढ़ से दिल्ली गए। तीन मार्च को दिल्ली लौटकर प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed