फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh agnihotri statement over jairam thakur govt

जश्न में डूबी सरकार, बिना होमवर्क तैयार हुआ अभिभाषण: मुकेश

Fri, 12 Jan 2018 10:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला)
अमर उजाला ब्यूरो, तपोवन (धर्मशाला) Updated Fri, 12 Jan 2018 10:16 AM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri statement over jairam thakur govt

पहले विधानसभा सत्र के तीसरे दिन नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपने तल्ख तेवर दिखाए। राज्यपाल के अभिभाषण पर सत्ता पक्ष के लाए धन्यवाद प्रस्ताव पर मुकेश ने कहा कि सरकार पर जश्न इतना हावी हो गया है कि अभिभाषण का मसौदा तैयार करने के लिए होमवर्क तक नहीं किया। 

विज्ञापन


अभिभाषण से सरकार की दिशा, प्राथमिकता और विकास का एजेंडा तक तय नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि नेता सदन बताएं कि चुनावों में जो घोषणाएं कर्मचारियों को 4-9-14 का टाइम स्केल, 2003 के बाद के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन, रूसा को खत्म करना, 
विज्ञापन


प्रदेश के प्रवेश द्वारों से बैरियर हटाना, अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने का सरकार का विजन अभिभाषण में नहीं है। उन्होंने सरकार पर मनमाने फैसले लेने का आरोप जड़ा। सत्र के दौरान धड़ल्ले से तबादलों पर आपत्ति जताई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

12 लाख बेरोजगारों को कब तक रोजगार दिया जाएगा

mukesh agnihotri statement over jairam thakur govt

कुल्लू रघुनाथ मंदिर का अधिग्रहण प्रक्रिया रोकने पर सवाल खड़े किए। पटवारियों को हटाने के फैसले पर कहा कि फैसले पलटने की जल्दबाजी में गलत निर्णय हो रहे हैं और फिर रोल बैक करना पड़ रहा है। 

कांग्रेस सरकार के बेरोजगारी भत्ते को बंद करने के मुख्यमंत्री जयराम के बयान पर पलटवार किया कि सरकार बताए कि 12 लाख बेरोजगारों को कब तक रोजगार दिया जाएगा। उसके लिए क्या नीति है सरकार के पास।

कौशल विकास भत्ते पर बोले कि पीएम मोदी ने इसके लिए केंद्र में अलग विभाग बनाया है, जबकि उनकी राज्य सरकार को पिछली सरकार कि कौशल विकास नीति रास नहीं आ रही। उन्होंने राज्यपाल के अभिभाषण को भ्रमित करने वाला बताया।

अग्निहोत्री ने बताया कि इसके बावजूद विपक्ष सरकार को पूरा समय देगा ताकि वह सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सके। मंत्रियों को बता दें कि पिछली सरकार को कोसने और उसके पोस्टमार्टम से ज्यादा फायदा नहीं होगा, क्योंकि जनता ने हमें विपक्ष में बैठा दिया है और उसे नई सरकार से बहुत उम्मीदें हैं।

संघ का दखल जरूरत से ज्यादा, रिमोट से नहीं चलती सरकार 

mukesh agnihotri statement over jairam thakur govt

मुकेश ने भाजपा सरकार में संघ का दखल जरूरत से ज्यादा होने का आरोप लगाया। मुकेश अग्निहोत्री ने सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि भले ही सरकार की गाड़ी का स्टीयरिंग उनके पास है, लेकिन गियर और ही लोग डालने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने सीएम को ऐसे लोगों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सरकार रिमोट से नहीं चलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव में मिली जीत से बेहद उत्साहित है। पार्टी 2032 तक प्रदेश में सत्ता पर काबिज रहने के दावे कर रही हो, लेकिन कांग्रेस 2022 में ही उससे सत्ता छीन लेगी। 

दो रास्तों से एक चुने सरकार
कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सरकार को चलाने के दो रास्ते हैं। एक रास्ता विकास, कल्याण, गरीब की सेवा का है, जबकि दूसरा प्रतिशोध, उत्पीड़न, चार्जशीट व चरित्र हनन का है। अब यह सरकार को तय करना है कि वह किस रास्ते पर चलना चाहती है। मुकेश ने मुख्यमंत्री को अफसरशाही से सावधान रहने और विकास व कल्याण का रास्ता चुनने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अफसरशाही चाहेगी आप रूट टू यानी प्रतिशोध के रूट पर चलें। इनकी फितरत ऐसी ही रहती है। हमारा सुझाव है कि आप पहला रास्ता चुनें। सदन रंजिश निकालने के लिए नहीं है। 

घोषित मुख्यमंत्री कोई, बना कोई और

mukesh agnihotri statement over jairam thakur govt

मुकेश ने कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि पार्टी का घोषित मुख्यमंत्री कोई रहा जबकि बना कोई और। बिना नाम लिए कहा कि प्रदेश में बहुत बड़ी राजनीतिक दुर्घटना हुई है। चाहे इसे राजनीतिक उलटफेर मानें या भाग्य का खेल।

उन्होंने इसे बहुत बड़ा बदलाव करार दिया और कहा कि सदन में बैठे किसी भी सदस्य ने इसकी कल्पना नहीं की थी। उन्होंने जयराम को याद दिलाया कि आपके घोषित मुख्यमंत्री ने चुनाव में जो घोषणाएं कीं, उनका जिक्र अभिभाषण में नहीं है।

सीएम के सदन में विपक्ष के आचरण को देखकर भविष्य में रणनीति तय करने पर तंज कसते हुए कहा कि वे मंडी के दामाद हैं और दामाद का आचरण आप क्या देखेंगे।

पैसे का राग अलापना बंद करें  
अग्निहोत्री ने सरकार के गठन के समय से ही खाली खजाने का रोना रोने पर भी तंज कसा और कहा कि नवगठित सरकार या सीएम को यह शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि प्रदेश का खजाना पिछली कांग्रेस सरकार में भी खाली था, लेकिन हमने एक दिन भी पैसे की कमी का रोना नहीं रोया।

उन्होंने कहा कि सीएम जयराम के केंद्र में अच्छे संबंध हैं और यह उन्होंने साबित भी कर दिया है। इसलिए सीएम को केंद्र से प्रदेश की खस्ता वित्तीय हालत से बाहर निकलने के लिए बेल आउट पैकेज लाना चाहिए। जरूरत महसूस करें तो विपक्ष भी उनके साथ कहीं भी जाने के लिए तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed