फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mukesh agnihotri statement over himachal bjp and rss

भाजपा ने सचिवालय में बिठाए आरएसएस के लोग: मुकेश अग्निहोत्री

Thu, 17 Jan 2019 09:31 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Thu, 17 Jan 2019 09:31 PM IST
विज्ञापन
mukesh agnihotri statement over himachal bjp and rss

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने चौड़ा मैदान में कांग्रेस की रैली में सरकार पर हमला बोला। कहा कि भाजपा ने सचिवालय में आरएसएस के लोगों को बैठाया है। हर सप्ताह जयराम ठाकुर लंबी लिस्ट लेकर दिल्ली जाते हैं और खाली हाथ लौटते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल में सरकार नाम की चीज नहीं है। कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का एक साल का यह कार्यकाल नाटी डालने और बीच का मुख्यमंत्री कहने में ही बीत गया। हवाई सफर करने वाले मुख्यमंत्री बातें भी हवा में ही करते हैं। जमीन पर उनके पांव तक नहीं टिक रहे हैं।
विज्ञापन


उनके एक साल के कार्यकाल में 100 कत्ल हुए, 1200 लोगों की सड़क हादसे में जाने गए। 300 रेप हुए हैं। उन्हें पता था कि विपक्ष बजट सत्र में विभिन्न जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरेगा, इसके चलते उन्होंने बजट सत्र की कम कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक ने बताया, दूसरे ने रंग भरा

mukesh agnihotri statement over himachal bjp and rss

कहा कि रामलाल ठाकुर, वीरभद्र सिंह भी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए थे। छोटी उम्र का मुख्यमंत्री कहकर जयराम ठाकुर क्या साबित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मशाला आए थे, उन्होंने वहां रैली को संबोधित किया, रंगीन चावल, मदरा खाने की बात कर गए। रैली में भीड़ जुटाने का जिम्मा मुख्य सचिव और बीडीओ को दिया गया। जयराम सरकार हिमाचल को बेचने में लगी है।

बाबा रामदेव को 93 बीघा जमीन दो करोड़ में दे दी।पंजाब प्रभारी व विधायक आशा कुमारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार ने हिमाचल को बनाया है, जबकि वीरभद्र सिंह ने इसमें रंग भरा है। कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं ने हिमाचल में कांग्रेस को जीवित रखा है। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह राठौर नेक इनसान हैं। किन्हीं कारणों से विधायक नहीं बन पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed