{"_id":"5bf7fe0abdec2241c937000c","slug":"mukesh-agnihotri-statement-over-gas-pipeline-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार कांग्रेस ने पहुंचाई थी पाइपलाइन से गैस: मुकेश अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार कांग्रेस ने पहुंचाई थी पाइपलाइन से गैस: मुकेश अग्निहोत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 23 Nov 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने गैस पाइपलाइन पर श्रेय लेने वाली भाजपा सरकार पर हमला बोला है। अग्निहोत्री ने कहा कि मोदी सरकार को श्रेय दे रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जानकारी को दुरुस्त करें कि यह पहली बार पाइपलाइन से गैस नहीं आ रही है।
विज्ञापन
हिमाचल में इससे पहले प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल में पाइपलाइन से गैस की आपूर्ति उद्योगों को की जा रही है। मुकेश ने कहा कि गेल कंपनी की ओर से इसकी आपूर्ति की जा रही है और अनेक उद्योग इसका लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
पाइपलाइन से गैस आपूर्ति का श्रेय पूर्व वीरभद्र सरकार को जाता है। जिनके कार्यकाल में टाहलीवाल तक गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए गेल कंपनी से समझौता किया गया और करोड़ों की लागत से इस प्रोजेक्ट को टाहलीवाल तक पूरा किया गया और पिछले डेढ़ वर्ष से उद्योगों को बाकायदा गैस पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को इसकी जानकारी लेनी चाहिए थी और बेहतर होता कि वह हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र में गैस पाइपलाइन से आपूर्ति शुरू होने की चर्चा करते। गैस पाइपलाइन से शहरों में मिले, इसका स्वागत है, लेकिन यह कहना कि यह पहली बार हो रहा है, यह भाजपा की गलत राजनीति है।