फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mukesh Agnihotri says the govt is firm on the OPS; there will be no changes.

Kangra: मुकेश अग्निहोत्री बोले- ओपीएस पर सरकार अडिग, नहीं होगा कोई बदलाव

Mon, 10 Aug 2026 08:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 08:06 PM IST
सार

सरकार अपने फैसले पर पूरी तरह कायम है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ओपीएस का विरोध न करने की बात तो कहते हैं, लेकिन इसे देने का समर्थन भी नहीं करते।
 

विज्ञापन
Mukesh Agnihotri says the govt is firm on the OPS; there will be no changes.
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) में किसी भी स्तर पर कोई बदलाव नहीं करेगी। सरकार अपने फैसले पर पूरी तरह कायम है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ओपीएस का विरोध न करने की बात तो कहते हैं, लेकिन इसे देने का समर्थन भी नहीं करते। उपमुख्यमंत्री ने आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा और विधायक आशीष बुटेल की मौजूदगी में पालमपुर में 10 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए ई-बसों को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब तक 297 ई-बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल की जा चुकी हैं, जिन्हें निर्धारित रूटों पर चलाया जा रहा है। पीजीआई चंडीगढ़, एम्स बिलासपुर, आईजीएमसी शिमला समेत प्रमुख मेडिकल कॉलेजों और धार्मिक स्थलों के लिए विशेष ई-बसें चलाई जाएंगी। अग्निहोत्री ने कहा कि आने वाले समय में 1,000 और नई इलेक्ट्रिक बसें एचआरटीसी के बेड़े में शामिल होंगी। 15 साल या नौ लाख किलोमीटर का सफर पूरा कर चुकी करीब 300 पुरानी डीजल बसों को चरणबद्ध तरीके से हटाया जाएगा। डीजल बसों की खरीद अब मुख्य रूप से लंबे रूटों के लिए 47 सीटर बसों तक सीमित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस चरित्रहीनता के बजाय विकास पर रखती है विश्वास
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लेकर चल रही सियासी बयानबाजी को लेकर मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वह उस विचारधारा के है, जिसमें चीरत्रहीनता की बात नहीं होती। कहा कि कांग्रेस चरित्रहीनता वाली बयानबाजी के बजाय विकास की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेसी है और कांग्रेस के एक सच्चे सिपाही हैं और हमेशा उसके साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed