{"_id":"5c615509bdec22736d6a1819","slug":"mukesh-agnihotri-counter-attacked-on-bjp-leader-in-food-park-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड पार्क को लेकर छिड़ी अब श्रेय की जंग, मुकेश अग्निहोत्री ने ये कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड पार्क को लेकर छिड़ी अब श्रेय की जंग, मुकेश अग्निहोत्री ने ये कहा
Mon, 11 Feb 2019 04:27 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Mon, 11 Feb 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला ऊना के सिंगा में स्थापित देश के मेगा फूड पार्क को लेकर श्रेय की जंग शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं के इसके उद्घाटन को लेकर नेता प्रतिपक्ष एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने पलटवार किया है। मुकेश ने कहा कि फूड पार्क कांग्रेस की देन है।
विज्ञापन
करीब तीन साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। कहा कि उन्होंने स्वयं फूड पार्क को लेकर उद्योग मंत्री रहते हुए संघर्ष किया, तब जाकर प्रदेश को यह परियोजना मिली, लेकिन भाजपा सरकार ने हारे हुए नेताओं को बुलाकर इसका शुभारंभ करवाया।
विज्ञापन
उद्योग मंत्री का कार्यक्रम में शिरकत करना सही है, लेकिन केंद्र के प्रोटोकॉल के मुताबिक इसमें केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद, उद्योग मंत्री के साथ स्थानीय विधायक को बुलाना बनता है, मगर भाजपा ने इस पर सियासत की।
विज्ञापन
परियोजना का श्रेय देना तो दूर, रातोंरात निमंत्रण पत्रों में से उनका नाम हटवाया गया। संबंधित कंपनी के अधिकारियों पर अनावश्यक दबाव बनाया गया कि कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक शामिल न हो सकें।
कहा कि पहले कार्यक्रम में केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री के साथ सीएम के आने का कार्यक्रम था, जिसकी तैयारियों को लेकर लाखों खर्च किए गए। ऐन मौके पर दोनों अतिथि कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इससे देश के इतने बड़े प्रोजेक्ट और उसके शुभारंभ कार्यक्रम की गरिमा को भी ठेस लगी है।