{"_id":"5cb74b4dbdec2213fe5d4404","slug":"mukesh-agnihotri-counter-attack-over-satpal-satti-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत के साथ बिना कट पेस्ट दी रिकॉर्डिंग: अग्निहोत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत के साथ बिना कट पेस्ट दी रिकॉर्डिंग: अग्निहोत्री
Wed, 17 Apr 2019 09:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:20 PM IST
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती एक बार नहीं बार-बार अभद्र भाषा बोलने के आदी हो गए हैं। सत्ती अनेक बार कांग्रेस नेतृत्व के अलावा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तक निम्न स्तर की टिप्पणियां कर चुके हैं, ऐसे में चुनाव आयोग से आग्रह है कि सिर्फ नोटिस देने और जवाब लेने तक मामला नहीं रखना चाहिए।
विज्ञापन
बल्कि इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को चुनाव प्रचार से रोकना चाहिए। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर जो टिप्पणी राज्य भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने की है ये कट एंड पेस्ट का मामला नहीं है, बल्कि उनका पूरा भाषण उपलब्ध है।
विज्ञापन
जिम्मेदार व्यक्ति को इस प्रकार सार्वजनिक मंच से अभद्रता करना शोभा नहीं देता है, चाहे सोशल मीडिया पर जो भी लिखा हो। चुनाव आयोग को कांग्रेस पार्टी ने जो शिकायत की है, उसके साथ सतपाल सत्ती के भाषण की रिकॉर्डिंग भी दी है, जिसमें पूरा भाषण है, उसे कट पेस्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन