फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   MS Bitta reached Shahpur, hugged and consoled the mother of martyred Subedar Major Pawan Jariyal

Kangra: शाहपुर पहुंचे एमएस बिट्टा, बलिदानी सूबेदार मेजर पवन जरियाल की माता को गले लगाकर दी सांत्वना

Wed, 21 May 2025 12:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 May 2025 12:07 PM IST
सार

शाहपुर पहुंचने पर बिट्टा ने बीते दिनों में पुंछ में पाकिस्तानी गोलीबारी में बलिदान हुए सूबेदार मेजर पवन जरियाल की माता किशो देवी को गले लगाकर सांत्वना दी। 

विज्ञापन
MS Bitta reached Shahpur, hugged and consoled the mother of martyred Subedar Major Pawan Jariyal
एमएस बिट्टा बलिदानी सूबेदार मेजर पवन जरियाल के परिवार से मिले। - फोटो : संवाद

विस्तार

ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदर जीत सिंह बिट्टा ने कहा कि सोशल मीडिया पर देश विरोधी पोस्ट डालने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। देश की सीमाओं पर तो सेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दे रही है, लेकिन ज्यादा खतरा ऐसे लोगों से है, जो कि अपने देश के भीतर देश विरोधी पोस्टें सोशल मीडिया पर डाल कर पाकिस्तान की मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन


धर्मशाला के परिधि गृह में पत्रकारों से बातचीत में बिट्टा ने कहा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है। पहले राजनीतिक पार्टियों ने राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई। इस कारण आतंकी गतिविधियां बढ़ती गईं। अब देश के प्रधानमंत्री और भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम हैं। पंजाब में राजनीतिक इच्छाशक्ति जब खत्म हुई तो खालिस्तान आतंकवादी पाकिस्तान की तरफ गए। बिट्टा ने कहा कि हिमाचल में पंजाब से आने वाले पर्यटक आएं तो उनका स्वागत होगा, लेकिन अगर मुंह ढककर भिंडरावाला जिंदाबाद के नारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा पगड़ी पहनकर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों नकली देशभक्तों से सतर्क रहना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने खालिस्तानी एक्टिविस्ट गुरपतबंत सिंह पन्नू को लेकर कहा कि उन्होंने हाल ही में बयान दिया था, जिसमें उसके पीछे पाकिस्तान का झंडा दिख रहा है। जिस पर किसी ने एक भी प्रतिक्रिया नहीं दी। अब हम सबकी जिम्मेवारी है कि हम राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें। चाहे वह किसी भी रूप में हो। उन्होंने कहा कि सिर पर पगड़ी मानवता की प्रतीक है, लेकिन पंजाब में कुछ लोग पाकिस्तान की भाषा बोल रहे, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर नगर पंचायत के उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद शुभम शर्मा, आजाद, सचिव प्रदीप दीक्षित, विकास, सुखदेव, विजय कुमार और अनिल कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed