मेरे खिलाफ कोई नकारात्मक बात नहीं: वीरेंद्र कश्यप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला सीट पर टिकट के लिए मचे घमासान के बीच भाजपा के सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कहा है कि उनके खिलाफ शिमला संसदीय क्षेत्र में कोई नकारात्मक बात नहीं है। वह शिमला संसदीय क्षेत्र की पंचायत से लेकर दिल्ली में लोकसभा तक स्थानीय लोगों के मुद्दे उठाते रहे हैं।
पिछले पांच साल लोगों के बीच ही रहे हैं, इसलिए वह अपने टिकट को लेकर आश्वस्त हैं। कश्यप ने कहा कि जो लोग शिमला सीट से उनके स्थान पर टिकट मांग रहे हैं, उन्हें अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। बाकी पार्टी ही सर्वोपरि है। उससे ऊपर कुछ नहीं है।
रामस्वरूप बोले- अपनी बात रखने का सबको अधिकार
उनका नाम प्रदेश चुनाव समिति ने ही विचार-विमर्श के बाद केंद्रीय नेतृत्व को भेजा है। अब टिकट पर फैसला दिल्ली में संसदीय बोर्ड को लेना है। उल्लेखनीय है कि शिमला सीट पर पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप, शशिबाला और एचएन कश्यप भी टिकट की दावेदारी में हैं।
मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा बोले कि सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। मगर टिकट पर फै सला केंद्रीय नेतृत्व को ही लेना है। शर्मा ने मंडी से सुखराम के पोते आश्रय शर्मा, महेश्वर सिंह और खुशहाल की दावेदारी पर और टिप्पणी नहीं की। मंडी सीट पर भी टिकट के लिए घमासान छिड़ा हुआ है।