फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Sikandar Kumar raised the issue related to National Green Hydrogen Mission in Parliament

हिमाचल: सांसद सिकंदर कुमार ने संसद में राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन से संबंधित विषय उठाया

Wed, 26 Mar 2025 03:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 26 Mar 2025 03:59 PM IST
सार

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने बताया कि केंद्र सरकार का मंत्रालय भारत को ग्रीन हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव्स के उत्पादन, उपयोग और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाने के उदेश्य से राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को कार्यान्वित कर रहा है।

विज्ञापन
MP Sikandar Kumar raised the issue related to National Green Hydrogen Mission in Parliament
राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

 राज्यसभा सांसद डाॅ. सिकंदर कुमार ने संसद में राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन से संबंधित विषय रखा। उन्होंने संबंधित मंत्रालय से पूछा कि क्या मंत्रालय ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के अंतर्गत बसों और ट्रकों में हाइड्रोजन के उपयोग के लिए कोई पायलट परियोजना शुरू की है ? इन पायलट परियोजनाओं के लिए स्वीकृत कुल बजट का ब्योरा क्या है ? क्या मंत्रालय ने इस मिशन के अंतर्गत परिवहन क्षेत्र में पायलट परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं ? और क्या जीवाश्म ईंधन के आयात पर निर्भरता कम करने तथा हिमाचल प्रदेश में हरित हाइड्रोजन में प्रौद्योगिकी और बाजार नेतृत्व को प्राप्त करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं ?

विज्ञापन


नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा और विद्युत राज्य मंत्री श्रीपाद येसो नाइक ने बताया कि केंद्र सरकार का मंत्रालय भारत को ग्रीन हाइड्रोजन और इसके डेरिवेटिव्स के उत्पादन, उपयोग और निर्यात का वैश्विक केंद्र बनाने के उदेश्य से राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को कार्यान्वित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस मिशन के एक हिस्से के रूप में एमएनआरई 14 फरवरी 2024 को परिवहन क्षेत्र में ग्रीन हाइड्रोजन के प्रयोग के लिए पायलट परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए योजना दिशा-निर्देश जारी किए। एआरएआई तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की अनुशंसा के आधार पर, एमएनआरई ने कुल 37 वाहनों (बसों और ट्रकों) और नाै हाइड्रोजन इंधन भरने के स्टेशनों सहित पांच पायलट परियोजनाओं को स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


यह वाहन देश भर में 10 अलग-अलग मार्गों पर चलेंगे। केंद्रीय मंत्री ने आगे बताया कि राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन का लक्ष्य जीवाश्म ईंधन के आयात पर निर्भरता को कम करने के उदेश्य से देश भर में ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं का विकास करना है। सड़क परिवहन क्षेत्र में पायलट परियोजनाओं के अलावा, ग्रीन हाइड्रोजन पारिस्थितिकी तंत्र के विकास के लिए विभिन्न उपाय किए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने हरित हाइड्रोजन ऊर्जा भंडारण को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल प्रदेश ऊर्जा नीति 2021 में प्रावधान शामिल किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed