फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MP Sikandar Kumar met the Union Agriculture Minister, raised the demand for concrete arrangements for the sale

Shimla: केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले सिकंदर कुमार, हिमाचली सेब की बिक्री के लिए ठोस व्यवस्था की मांग उठाई

Fri, 09 Feb 2024 06:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Feb 2024 06:52 PM IST
सार

सिकंदर कुमार ने कृषि मंत्री से अनुरोध किया है कि हिमाचल के सेब की बिक्री के लिए भारत सरकार ठोस व्यवस्था करे, ताकि प्रदेश के बागवानों को सेब के उचित दाम मिल सकें।

विज्ञापन
MP Sikandar Kumar met the Union Agriculture Minister, raised the demand for concrete arrangements for the sale
केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा से मिले सांसद सिकंदर कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्यसभा सासंद डॉ. सिकंदर कुमार ने हिमाचल के सेब के मुद्दे पर शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा से मुलाकात की। उन्होंने हिमाचल के सेब बागवानों को पेश आ रही दिक्कतों से अर्जुन मुंडा को अवगत कराया और सेब को उचित दाम दिलवाने का आग्रह किया। सिकंदर कुमार ने कृषि मंत्री से अनुरोध किया है कि हिमाचल के सेब की बिक्री के लिए भारत सरकार ठोस व्यवस्था करे, ताकि प्रदेश के बागवानों को सेब के उचित दाम मिल सकें।

विज्ञापन


सिकंदर कुमार ने कहा कि बदलते मौसम एवं प्राकृतिक आपदाओं के कारण हिमाचली सेब का कारोबार संकट में है। विदेशों से आने वाले सेब पर आयात शुल्क कम होने से हिमाचली सेब की मांग में गिरावट आई है। ऊपरी हिमाचल की सड़कों की हालत भी दयनीय है, सड़कों की हालत को सुधारा जाना चाहिए। हिमाचल में हर साल 3 से 4 करोड़ पेटी सेब पैदावार होती है लेकिन मौसम की बेरूखी से पैदावार में गिरावट आ रही है। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री से हिमाचल के सेब की बिक्री के लिए कारगर व्यवस्था बनाने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed