{"_id":"59bfc53b4f1c1b28688b5460","slug":"mp-shanta-kumar-targets-on-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिसका मुखिया जमानत पर, उस प्रदेश का विकास भले कैसे हो: शांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिसका मुखिया जमानत पर, उस प्रदेश का विकास भले कैसे हो: शांता
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
Updated Tue, 19 Sep 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद शांता कुमार ने कहा कि जिसका मुखिया जमानत पर चल रहा हो, उस प्रदेश का विकास भले कैसे हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी नहीं बल्कि बेरोजगारों को खत्म करने पर तुली हुई है।
विज्ञापन
कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में मात्र शिलान्यास व घोषणाएं ही की हैं, जिनको अमलीजामा पहनाने की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया।
शांता कुमार जवाली विस क्षेत्र में आयोजित भाजपा के महिला सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार स्पष्ट बहुमत से बनेगी और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने ही महिलाओं को पंचायती राज चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जिससे महिलाओं का सम्मान बढ़ा।
सम्मेलन में शांता को मोर्चा अध्यक्ष मधु बाला की अगुवाई में शॉल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने शांता कुमार को गुर्ज भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. राजीव भारद्वाज, जिला महासचिव रणवीर सिंह निक्का, राकेश वाजवा, मंडलाध्यक्ष उत्तम धीमान, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष मधू बाला, रमेश राणा, विंता गुलेरिया आदि मौजूद रहीं।