फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp shanta kumar statement over drug addiction issue

पाठ्यक्रम में शामिल हो नशे के खिलाफ जागरूकता पाठ : शांत

Tue, 24 Jul 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Tue, 24 Jul 2018 07:57 PM IST
विज्ञापन
mp shanta kumar statement over drug addiction issue

सांसद शांता कुमार ने प्रदेश सरकार से राज्य में नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए जल्द कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप नीति बनाने का फिर से अनुरोध किया है।

विज्ञापन


कोर्ट ने भी हाल ही के एक निर्णय में केंद्र सरकार और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान को नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए सितंबर माह के पहले सप्ताह तक राष्ट्रीय कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


इसमें स्कूली बच्चों में नशे की लत दूर करने के लिए जागरूकता लाने के संबंध में राष्ट्रीय कार्यक्रम भी शामिल करने का सुझाव दिया है। नशे के प्रकोप ने पंजाब को पूरी तरह से निगल लिया है और अब हिमाचल में भी यह प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, इसके लिए कानून का सख्त और सक्रिय होना जरूरी है। बावजूद इसके लिए कुछ ओर करना भी जरूरी है। कानून हत्यारे को फांसी की सजा दे सकता है। इसके लिए समाज और विशेषकर शिक्षा विभाग को आगे आना चाहिए।

इस दिशा में कोर्ट की ओर से जल्द कार्यवाही का निर्देश  और नशे के प्रति जागरूकता पैदा करने को विषय के रूप में स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करने का आदेश एक कारगर कदम साबित हो सकता है।


प्रदेश युवाओं में बढ़ते नशे पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए शांता ने कहा कि राज्य को इस दिशा में पहल करनी चाहिए और योग और नैतिक शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय बनाना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed