{"_id":"626d2d2aeb4c2232647a8dc4","slug":"mp-pratibha-singh-meets-congress-president-sonia-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सांसद प्रतिभा सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से की मुलाकात
Sat, 30 Apr 2022 06:06 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 30 Apr 2022 06:06 PM IST
सार
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रतिभा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) का कोई जनाधार नहीं है।
विज्ञापन
सांसद प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद शनिवार को प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व सौंपने के लिए सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।
विज्ञापन
सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में प्रतिभा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश मेंआम आदमी पार्टी (आप) का कोई जनाधार नहीं है। आप में केवल वही लोग जा रहे हैं, जिन्हें कांग्रेस-भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच मुकाबला होगा। प्रतिभा के साथ उनके बेटे एवं शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन