फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mp cm kamal nath five star hotel in Manali and rumors of income tax raids

कमलानाथ के मनाली होटल में सन्नाटा, इनकम टैक्स के छापों को लेकर उड़ती रही अफवाहें

Sun, 07 Apr 2019 06:52 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
mp cm kamal nath five star hotel in Manali and rumors of income tax raids
कमलनाथ - फोटो : Facebook

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी समेत अन्य स्थानों पर पड़े इनकम टैक्स के छापों को लेकर विश्व-विख्यात पर्यटन नगरी मनाली में दिनभर अफवाहों को बाजार गरम रहा। कमलनाथ के करीबियों के कई ठिकानों पर पड़े छापों को लेकर उनके मनाली के 14 मील स्थित पांच सितारा होटल पर भी आम और खास लोगों पर नजर गड़ी रही। 

विज्ञापन


होटल में सैलानियों की आवाजाही को छोड़ दिया जाए तो अन्य घटनाओं को लेकर सन्नाटा पसरा रहा। एएसपी राजकुमार चंदेल ने बताया कि इनकम टैक्स की रेड को लेकर उनके पास कोई सूचना नहीं है। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मनाली के 14 मील में करीब तीस साल पहले एक पांच सितारा होटल का निर्माण कराया है। मनाली आने वाली बॉलीवुड हस्तियों की यह पसंदीदा जगह है।
विज्ञापन


कमलनाथ ने यहां पर होटल के पास अपने लिए एक प्राइवेट आशियाना भी सजाया था लेकिन 1995 में ब्यास नदी में आई भयंकर बाढ़ में उनका यह आशियाना बह गया। उसके बाद उनका मनाली आना जाना बहुत कम हो गया। छिंदवाड़ा से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहा उनका बेटा नकुल भी मनाली आता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed