फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Moving Truck fall on House in Kunihar Solan Himachal Pradesh

Solan News: छत्त पर गिरा टिप्पर बाल-बाल बचा परिवार, चालक और क्लीनर घायल

Mon, 13 Nov 2023 06:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार (सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुनिहार (सोलन) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Nov 2023 06:02 PM IST
सार

टिप्पर सड़क से लैंटर पर गिरकर वहां से गोशाला के शेड को तोड़ता हुआ खेतों में करीब 150 से 200 फीट नीचे जा पहुंचा। सड़क से गिरते ही लैंटर में बड़ा छेद हो गया।

विज्ञापन
Moving Truck fall on House in Kunihar Solan Himachal Pradesh
लैंटर में हुआ छेद। - फोटो : संवाद

विस्तार

दीपावली की रात सुबाथू से कुनिहार की ओर आ रहा एक टिप्पर बडोर घाटी में घर पर गिर गया। हादसे में घर के लोग बाल-बाल बच गए। चालक और क्लीनर को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जानकारी के अनुसार देर रात जय देव शर्मा निवासी बडोरघाटी अपने परिवार के साथ सो रहे थे।

विज्ञापन


अचानक धमाका हुआ। जब तक वह बाहर आए, तब तक टिप्पर सड़क से लैंटर पर गिरकर वहां से गोशाला के शेड को तोड़ता हुआ खेतों में करीब 150 से 200 फीट नीचे पहुंचे चुका था। सड़क से गिरते ही लैंटर में बड़ा छेद हो गया और ठीक उसी जगह जयदेव का बेटा सो रहा था।
विज्ञापन


लैंटर का मलबा बेड के साथ ही गिरा। टिप्पर में सवार चालक और क्लीनर भी लैंटर पर ही गिर गए। दोनों घायलों का कुनिहार अस्पताल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। एएसपी सोलन योगेश रोल्टा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed