{"_id":"5e1dea6c8ebc3e4ad92968e7","slug":"motorcycle-collides-with-parapit-in-parwanoo-two-youths-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"परवाणू में पैरापिट से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परवाणू में पैरापिट से टकराई मोटरसाइकिल, दो युवकों की मौत
Tue, 14 Jan 2020 09:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के सोलन में पिंजौर-परवाणू बाईपास मार्ग पर सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। हादसा मंगलवार शाम करीब पांच बजे टिपरा के समीप हुआ। एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैरापिट से टकरा गई। इसके कारण दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घायलों को ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
जानकारी अनुसार पिंजौर-परवाणू बाईपास मार्ग पर पिंजौर की ओर से परवाणू की तरफ आ रही बाइक जब टिपरा गांव के समीप पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैरापिट से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को स्थानीय ईएसआई अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने एक युवक की पहचान 24 वर्षीय लाल बहादुर पुत्र धर्म निवासी मकान नंबर 3699 मोलीजागरा चंडीगढ़ के रूप में की है, जबकि दूसरे युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी परवाणू योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि टिपरा के समीप सड़क हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए हैं। टीम को मौके पर भेज दिया गया, घायलों को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। एक युवक की पहचान हो गई है। जबकि दूसरे युवक की पहचान अभी तक नहीं हुई है।
विज्ञापन