फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   most of the hrtc conductor selected from the former minister's district

पूर्व मंत्री के जिले से चयनित हुए सबसे ज्यादा कंडक्टर, यहां जानिए पूरा मामला

Fri, 11 May 2018 11:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Fri, 11 May 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
most of the hrtc conductor selected from the former minister's district

लंबे समय से विवादित रही कंडक्टर भर्ती का परीक्षा परिणाम आखिर घोषित हो ही गया। भर्ती के नतीजों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा कंडक्टर पूर्व परिवहन मंत्री जीएस बाली के जिले से लगे हैं, जबकि दूसरे स्थान पर मंडी जिला रहा है।

विज्ञापन


उत्तीर्ण कुल 1235 अभ्यर्थियों में से कांगड़ा जिले के 437 और मंडी जिले के 364 युवाओं को परिवहन निगम में नौकरी मिली है। इसके बाद जिला हमीरपुर और शिमला रहा है, जबकि कुल्लू, ऊना और लाहौल-स्पीति से 8 से 10 कंडक्टर लगे हैं। कंडक्टर भर्ती की प्रक्रिया पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई थी। 

विज्ञापन

वीरभद्र सरकार के समय तैयार किया था परिणाम

most of the hrtc conductor selected from the former minister's district

परीक्षा परिणाम भी वीरभद्र सरकार के कार्यकाल के समय तैयार किया गया था। भाजपा सरकार ने कैबिनेट से मंजूरी देने के बाद औपचारिकताएं पूरी कर परिणाम को घोषित किया है। 

प्रदेश सरकार की ओर से उत्तीर्ण कंडक्टरों को 25 से 29 मई तक कार्यालय बुलाया गया है। साथ ही इन कंडक्टरों को बसों में चढ़ा दिया जाएगा। हिमाचल में ढाई सौ के करीब रूट बंद पड़े हैं।

उम्मीद है कि ये रूट शुरू हो सकते हैं। एचआरटीसी में कंडक्टरों की भारी कमी चल रही थी। इनके आने से अन्य सेवा में कार्यरत कंडक्टरों को भी राहत मिल सकेगी। 

परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षु कंडक्टर भी पहले की तरह सेवाएं देते रहेंगे। उन्हें हटाया नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से इनके लिए पालिसी बनाई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed