फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mortel remains of atal bihari vajpayee Immersed in chandrabhaga sangam at tandi

अटल की अस्थियां चंद्रभागा संगम में विसर्जित, ये नेता रहे मौजूद

Tue, 04 Sep 2018 04:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर(लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर(लाहौल-स्पीति) Updated Tue, 04 Sep 2018 04:42 PM IST
विज्ञापन
mortel remains of atal bihari vajpayee Immersed  in chandrabhaga sangam at tandi

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को मंगलवार को हिंदु और बौद्ध धर्मों के मंत्रोचारण के बीच तांदी स्थित चंद्रभागा संगम में विसर्जित किया गया।

विज्ञापन


रोहतांग टनल होते हुए अटल की अस्थियों को मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे कृषि मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा जैसे ही नॉर्थ पोर्टल के गुफा होटल पहुंचे तो दूर-दूर से आए लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की। 
विज्ञापन


अटल के कलश को गुफा होटल से पिकअप में सजाकर तांदी के चंद्राभागा संगम स्थल पहुंचाया गया। जहां हजारों की संख्या में आए लोगों ने फूल मालाएं अर्पित कर भारत रत्न को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सती ने विधि विधान के साथ अटल की अस्थियां चंद्र भागा संगम में विसर्जित की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अटल के विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि

mortel remains of atal bihari vajpayee Immersed  in chandrabhaga sangam at tandi

सती ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी महापुरुष थे। उनके विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सती ने कहा कि वाजपेयी ने इस देश को नई राह दिखाई है।

उन्होंने अटल के मित्र ठोलंग गांव के अर्जुन गोपाल को भी याद किया। कृषि मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडा ने कहा है कि अटल की देन रोहतांग टनल को लाहौल के लोगों कभी नहीं भूलेंगे।

इस अवसर पर शिशु धर्मा, राम कुमार, पूर्व विधायक रघुवीर सिंह, डीसी अश्वनी चौधरी, एसपी राजेश धर्माणी, एसडीएम अमर नेगी, बीएस नेगी, जिप अध्यक्ष रमेश, शमशेर, पुष्पा देवी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed