फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mortal remains reached second home of atal bihari vajpayee at manali

अटल के दूसरे घर प्रीणी पहुंचीं अस्थियां, भावुक हुए लोग

Sun, 26 Aug 2018 08:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Sun, 26 Aug 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
mortal remains reached second home of atal bihari vajpayee at manali

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां उनके मनाली के प्रीणी स्थित दूसरे घर पहुंच गई हैं। नम आंखों के साथ जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। शनिवार शाम को उनकी अस्थियां उनके दूसरे घर प्रीणी में रखी गई हैं।

विज्ञापन


बजौरा से लेकर मनाली तक जगह-जगह अस्थि कलश यात्रा को लोगों ने नमन किया। इस दौरान कई लोग भावुक भी हो गए।रविवार सुबह दस बजे अलेउ स्थित पर्वतारोहण संस्थान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर भी शिरकत करेंगे। इसके बाद कंचनीकूट (विशिष्ट बिहाल) में अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि अस्थि कलश को रविवार को ब्यास में विसर्जित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाजपेयी के परिवार की इच्छा पर कुल्लू में ब्यास में अस्थियां विसर्जित की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती दिल्ली से शिमला के लिए अस्थि कलश लेकर आए थे, जिसे शनिवार दोपहर बाद कुल्लू लाया गया। 

रावी नदी में विसर्जित होगा अस्थि कलश

mortal remains reached second home of atal bihari vajpayee at manali

तय कार्यक्रम के मुताबिक दूसरे दिन 27 अगस्त को चंबा की रावी नदी में सुबह साढे़ 11 बजे हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांताकुमार अटल के अस्थिकलश का विसर्जन करेंगे।

28 अगस्त को पांवटा साहिब की यमुना नदी में दोपहर 12 बजे देश के स्वास्थ्य मंत्री जगतप्रकाश नड्डा अस्थि कलश विसर्जित करेंगे। 28 अगस्त को ही तत्तापानी की सतलुज नदी में सुबह 10 बजे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल अटल का अस्थिकलश विसर्जित करेंगे।

ये चार अस्थिकलश दो दिन पहले ही नई दिल्ली से हिमाचल लाए गए हैं। इन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को सौंपा। ये प्रदेश भाजपा कार्यालय दीपकमल में दो दिन तक लोगों के दर्शन के लिए रखे गए थे। ये संबंधित स्थानों के लिए भेज दिए गए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed