{"_id":"5b7ae63b42c792465d1d2398","slug":"more-then-one-thousand-tourists-will-not-be-allowed-to-triund-per-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधिया रोशनी से जगमगाएगा त्रियूंड, एक दिन में जा पाएंगे इतने पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधिया रोशनी से जगमगाएगा त्रियूंड, एक दिन में जा पाएंगे इतने पर्यटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Mon, 20 Aug 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड जाने के लिए अब सैलानियों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। वन विभाग ने ट्रैकिंग पर जाने वालों के लिए 50 रुपये टिकट भी निर्धारित की है।
विज्ञापन
साथ ही ट्रैकिंग स्थल पर स्वच्छता को बनाए रखने के लिए अगले साल से एक दिन में केवल 1000 पर्यटकों को ही यहां जाने की अनुमति दी जाएगी। वहीं, त्रियूंड को संवारने के लिए कवायद शुरू हो गई है। वन विभाग पर्यटन स्थल त्रियूंड के विभिन्न स्थानों पर 15 सोलर लाइटें लगाने जा रहा है।
विज्ञापन
इसके अलावा वन विभाग यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने की भी योजना तैयार कर रहा है। जानकारी के अनुसार ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड के सौंदर्यीकरण सहित क्षेत्र में पर्यटकों की सुरक्षा तथा उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वन विभाग योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
वन मंडलाधिकारी धर्मशाला प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि त्रियूंड में अगले ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने को लेकर योजना तैयार की है। वन विभाग ने ट्रैकिंग पर जाने वालों के लिए टिकट भी निर्धारित की है।
इसमें दिन के लिए ही त्रियूंड जाने वाले पर्यटकों के लिए समय भी निर्धारित किया जाएगा। इतना ही नहीं, रात्रि के समय पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से क्षेत्र में सोलर लाइट्स भी स्थापित की जाएंगी।