फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   More than a thousand women danced together in Mahanati on Manali Mall Road

Kullu News: मनाली मालरोड पर महानाटी में एक साथ थिरकीं एक हजार से अधिक महिलाएं, देखें वीडियो

Thu, 05 Jan 2023 06:16 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली(कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली(कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 06:16 PM IST
सार

 सफेद रंग का तीन फूल वाला पट्टू, चांदी की बूमणी और लाल रंग का धाठू पहनकर महिलाओं ने करीब एक घंटे तक नाटी डाली। पर्यटक भी महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाने पर विवश हो गए।

विज्ञापन
More than a thousand women danced together in Mahanati on Manali Mall Road
मनाली में महानाटी। - फोटो : संवाद

विस्तार

राष्ट्रीय शरदोत्सव का चौथे दिन कुल्लवी नाटी के नाम रहा। मनाली के मालरोड पर एक हजार से अधिक महिलाएं कुल्लवी नाटी पर एक साथ थिरकीं। सफेद रंग का तीन फूल वाला पट्टू, चांदी की बूमणी और लाल रंग का धाठू पहनकर महिलाओं ने करीब एक घंटे तक नाटी डाली। पर्यटक भी महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाने पर विवश हो गए।  बुधवार को शरदोत्सव के दौरान महानाटी में 78 महिला मंडलों की लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया। रामबाग चौक से दुर्गा मंदिर तक महिलाओं की लंबी लाइन लगी। पर्यटकों ने इस ऐतिहासिक पल को कैमरों में कैद किया। नाटी से पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया गया। शरदोत्सव के चौथे दिन मनाली के राइट बैंक की एक हजार महिलाओं ने प्राचीन कुल्लवी परिधानों में मालरोड पर महानाटी डाली।

विज्ञापन

विज्ञापन

इसके माध्यम से महिलाओं ने कुल्लू की पुरातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। महानाटी को देखने के लिए स्थानीय लोगों के अलावा सैलानी भी काफी संख्या में मौजूद रहे। वाद्ययंत्रों की धुन के साथ महिलाओं ने पहाड़ी गानों पर यह कार्यक्रम प्रस्तुत किया। नाटी के दौरान पारंपारिक पट्टू, धाठू, गले में चांदी का चंद्रहार, सोने का पातकू, गोखडू, बाजूबंद, पाजेब पहन रखी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि शरदोत्सव के दौरान दो दिन महानाटी का आयोजन होता है। एक दिन राइट और एक दिन लेफ्ट बैंक की महिलाएं नाटी डालती हैं। दोनों समूहों में प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को एक लाख और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 50 हजार रुपये का नकद ईनाम दिया जाता है। विंटर कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष एवं एसडीएम मनाली डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि महानाटी में 78 महिला मंडल की लगभग एक हजार महिलाओं ने भाग लिया।

.....और जवाब दे गया साउंड सिस्टम
महानाटी के दौरान साउंड सिस्टम जवाब दे गया। नाटी के दौरान अचानक साउंड सिस्टम बंद हो गया। इससे कुल्लवी गीत गा रहे कलाकारों की आवाज सभी महिलाओं तक नहीं पहुंची। मालरोड में नाटी डाल रही महिलाएं इस दौरान खुद ही गुनगुना उठीं तो माहौल बन गया। काफी देर तक साउंड सिस्टम में दिक्कत रही। इस दौरान कुल्लवी वाद्ययंत्र वादकों ने अपनी कला का जादू बखूबी बिखेरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed