{"_id":"6669b506e16f32248807c971","slug":"more-than-4600-students-will-give-ugc-net-exam-on-june-18-in-the-capital-shimla-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UGC NET Exam: राजधानी शिमला में 18 जून को 4600 से अधिक छात्र देंगे यूजीसी नेट, यहां-यहां बने हैं सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UGC NET Exam: राजधानी शिमला में 18 जून को 4600 से अधिक छात्र देंगे यूजीसी नेट, यहां-यहां बने हैं सेंटर
Wed, 12 Jun 2024 08:17 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:17 PM IST
सार
राजधानी शिमला में बनाए जा रहे दस से अधिक परीक्षा केंद्रों में 4600 से अधिक विद्यार्थी यूजीसी नेट की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
CSIR-UGC NET June 2024
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग ऐजेंसी (एनटीए) 18 जून को ऑफलाइन मोड से कला विषयों के यूजीसी नेट का आयोजन कर रहा है। इसके लिए राजधानी शिमला में बनाए जा रहे दस से अधिक परीक्षा केंद्रों में 4600 से अधिक विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर में तीन सेंटर, यूआईअी में एक सेंटर बनाया गया है। एचपीयू प्रो. बीके शिवराम और यूआईटी के निदेशक प्रो. अमरजीत सिंह सीटिंग प्लान तैयार कर देगा।
विज्ञापन
विवि परिसर में अंबेडकर ब्लॉक आटर्स ब्लाक, विवेकानंद भवन और विधि विभाग में परीक्षा केंद्र बना रहा है, जिसमें 1200 से अधिक छात्र नेट में अपीयर होंगे। इन केंद्रों के अलावा एनटीए ने राजधानी शिमला में संजौली कॉलेज, सेंट थॉमस स्कूल, एचपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, एपीजी यूनिवर्सिटी, जेसीबी स्कूल और माउंट शिवालिक स्कूल जाठिया देवी के अलावा एक और केंद्र रहेगा।
विज्ञापन
एनटीए की यूजीसी नेट सिटी कोआर्डिनेटर सेंट थॉमस प्राचार्य विदुप्रिया चक्रवर्ती ने बताया कि राजधानी शिमला के नेट परीक्षा केंद्रों की सूची जारी हो चुकी है और इन सभी केंद्रों में साढ़े चार हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा की तैयारियां की जा रही है। एनटीए से जल्द एडमिट कार्ड जारी होंगे, जिसमें परीक्षार्थियों को रोलनंबर मिल जाएंगे। राजधानी शिमला में आयोजित की जा रही इस परीक्षा में पूरे प्रदेश भर के छात्र शामिल होंगे। शिमला विवि परिसर में परीक्षा केंद्र बनाए जाने से विवि के विद्यार्थियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन