फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   More than 200 documents related to revenue of employees will be prepared in the secretariat

हिमाचल: सचिवालय में बनेंगे कर्मचारियों के राजस्व संबंधित 200 से अधिक दस्तावेज

Wed, 03 Jul 2024 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 03 Jul 2024 06:07 PM IST
सार

प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत गैर कृषक सभा समिति की ओर से यह पहल की गई है। कर्मचारियों को यह सुविधा ईलरजली भवन कमरा नंबर बी -7 में मिलेगी।

विज्ञापन
More than 200 documents related to revenue of employees will be prepared in the secretariat
हिमाचल सचिवालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सचिवालय में ही अधिकारी और कर्मचारी अपने जमीन से जुड़े कागजात, आधार कार्ड, पासपोर्ट सहित अन्य 200 से ज्यादा दस्तावेज बना सकेंगे। प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत गैर कृषक सभा समिति की ओर से यह पहल की गई है। कर्मचारियों को यह सुविधा ईलरजली भवन कमरा नंबर बी -7 में मिलेगी। भारत सरकार की आईटी सेक्टर की योजना के अधीनस्थ और विशेष अनुमोदन पर सचिवालय सहकारी सभा ने अपना कॉमन सर्विस सेंटर खोला है। जानकारी के मुताबिक इस सेंटर में सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को जमीन से जुड़े दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, राशन कार्ड संबंधित दस्तावेज और सभी प्रकार के प्रमाण पत्र सहित स्टांप, लीगल पेपर तैयार किए जाने के कार्य भी होंगे।

विज्ञापन


सचिवालय में सैंकड़ों अधिकारी और कर्मचारी कार्यरत हैं। अभी लोगों को दस्तावेज तैयार करने के लिए सुगम केंद्र या फिर उपायुक्त कार्यालय जाना पड़ता है। इस सुविधा से कर्मचारियों का समय बच जाएगा। कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा समिति ने अध्यक्ष राजेश भारद्वाज और निदेशक उपमन्यु वर्मा ने कहा कि कॉमन सेंटर शुरू किए जाने से कर्मचारियों और अधिकारियों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि समिति की ओर से सचिवालय कर्मचारियों को लोन देता है। समय समय पर कर्मचारियों और अधिकारियों को समिति की ओर से राहत दी जाती रही है। कर्मचारी काफी समय से इस मामले को उठा रहे थे। ऐसे में प्रशासन से मामला उठाने के बाद इसे व्यवस्था को लागू किया गया है। यह सुविधा कर्मचारियों के लिए कारगर साबित होगी।
विज्ञापन


नई कार्यकारिणी की चुनाव जल्द
शिमला। सचिवालय में कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत सभा समिति के चुनाव होने जा रहे हैं। इसकी तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि 15 जुलाई के बाद कभी भी चुनाव हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed