{"_id":"32f3afffbc5e406f6e1c6bb886412907","slug":"more-facilites-for-shopkeeper-to-deposit-return-payments","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटर्न भरने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटर्न भरने जा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर..
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 25 Jul 2014 10:32 AM IST
विज्ञापन
व्यापार मंडल शिमला ने शहर के कारोबारियों के लिए ऑनलाइन रिटर्न भरने की राह आसान कर दी है। अब कारोबारी व्यापार मंडल के लोअर बाजार में टनल के ऊपर स्थित ऑफिस में ऑनलाइन वैट रिटर्न भर सकेंगे।
विज्ञापन
रिटर्न भरने और सी-फार्म उपलब्ध करवाने के लिए व्यापार मंडल ने एक कर्मी विशेष तौर पर तैनात किया है। रोजाना सुबह दस से शाम पांच बजे तक रिटर्न भरी जाएगी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और महासचिव संजीव ठाकुर ने बताया है कि सी- फार्म के एक से लेकर दस पेज तक तीस रुपये लगेंगे, जबकि ऑनलाइन वैट रिटर्न 175 रुपये में भरी जाएगी।
विज्ञापन
व्यापार मंडल की ओर से दी जा रही इस सुविधा से शहर के हजारों कारोबारियों को फायदा होगा।