फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mora Saniya Bulave Aadhi Gaiety echoes at night...

Shimla News: मोरा संईया बुलावे आधी रात को...से गूंजा गेयटी

Wed, 23 Oct 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mora Saniya Bulave Aadhi
Gaiety echoes at night...
बनारस घराने की जुगलबंदी ने लूटी महफिल
विज्ञापन

सुनंदा के राग केदार के साथ राजेंद्र ने किया बांसुरी वादन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। संगीत महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को बनारस घराने की जुगलबंदी ने खूब वाहवाही बटोरी। इसमें सुनंदा शर्मा के राग केदार के साथ राजेंद्र प्रसन्ना ने बांसुरी वादन किया।


उन्होंने राग केदार में चांदनी रात के बोल, राग देस में ठुमरी के बोल मोरा संईया बुलावे आधी रात को और राग पीलू में बनारस का दादरा से सांवरिया प्यारा रे बोल के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने राग भैरवी में मीरा बाई का भजन जोगिया तू कबहूं मिलोगे आए प्रस्तुत किया। गायक सुनंदा शर्मा का जन्म हिमाचल के कांगड़ा जिले में हुआ है। सुनंदा ने बताया कि बनारस से इन्होंने संगीत की शिक्षा ली है। अंत में उन्होंने हिमाचली गाना माए नी मेरिए शिमले दी राहे चंबा कितनी दूर गाया। इसके अलावा ग्वालियर घराने के पंडित विद्याधर व्यास ने भीम प्लासी राग में वृज में धूम मचाई कांहा गीत की प्रस्तुति दी। इसके अलावा तराण और त्रिवट में बंदिशें सुनाईं। इसमें इनके साथ तबला संगत के रूप में शैलेंद्र मिश्रा और सारंगी संगतकार के रूप में पंडित भरत भूषण मौजूद रहे। पंडित विद्याधर व्यास ने बताया कि वह करीब 15 सालों के बाद शिमला में कार्यक्रम के लिए आए हैं। भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के अंतिम दिन वीरवार को अभय सोपोरी द्वारा संतूर वादन की प्रस्तुति होगी। इसके बाद वारसी भाई, नसीर अहमद वारसी और नजीर अहमद वारसी की ओर से पारंपरिक राग में नातिया कव्वाली की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article