फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monsoon will come to end soon in himachal

हिमाचल से विदा हो रहा है मानसून, जानिए कब

Tue, 26 Sep 2017 08:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 26 Sep 2017 08:57 AM IST
विज्ञापन
monsoon will come to end soon in himachal

हिमाचल में जल्‍द ही मानसून विदा होने वाला है। पहली जुलाई को हिमाचल में इस साल मानसून की एंट्री हुई थी। इस सप्ताह के अंत तक हिमाचल से मानसून विदा हो जाएगा। 

विज्ञापन


मानसून सीजन के तीन माह के दौरान प्रदेश में सामान्य से 13 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। लाहौल स्पीति में सामान्य से 69 फीसदी, चंबा में 50 फीसदी, किन्नौर में 30 फीसदी, सोलन में 14 फीसदी और सिरमौर में सात फीसदी कम बादल बरसे। 
विज्ञापन


प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान 718.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। जबकि इस सीजन के दौरान 828 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना जाता है। उधर, सोमवार से प्रदेश में मौसम खुल गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली। अधिकतम तापमान में चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को शिमला में अधिकतम तापमान 23.0, धर्मशाला में 27.2, ऊना में 34.0, कांगड़ा में 30.1, सोलन में 28.0, नाहन में 27.7, बिलासपुर में 31.3, हमीरपुर में 31.1, चंबा में 28.4, सुंदरनगर में 31.3, भुंतर में 30.5 और मंडी में 29.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 


राजधानी शिमला में दिन भर मौसम साफ रहा। हालांकि शिमला सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि है सितंबर अंत में हिमाचल से मानसून विदा हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed