{"_id":"630e2ed84fd89c61c968cf51","slug":"monsoon-season-less-than-normal-rainfall-in-seven-districts-of-himachal-maximum-loss-in-five-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"Monsoon Loss: हिमाचल के सात जिलों में सामान्य से कम बारिश, नुकसान पांच साल में सबसे ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Monsoon Loss: हिमाचल के सात जिलों में सामान्य से कम बारिश, नुकसान पांच साल में सबसे ज्यादा
Wed, 31 Aug 2022 12:13 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 31 Aug 2022 12:13 PM IST
सार
मानसून सीजन में सात जिलों में सामान्य से तीन से 63 फीसदी कम बारिश हुई है जबकि पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसानहुआ है। प्रदेश में अभी तक कुल 1981.86 करोड़ रुपये का नुकसान और 284 लोगों की जान गई है।
विज्ञापन
हिमाचल में भारी बारिश से हुई तबाही।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में मानसून सीजन में सात जिलों में सामान्य से तीन से 63 फीसदी कम बारिश हुई है जबकि पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा आर्थिक नुकसानहुआ है। प्रदेश में अभी तक कुल 1981.86 करोड़ रुपये का नुकसान और 284 लोगों की जान गई है। प्राकृतिक आपदा से वर्ष 2021 में 1716 करोड़ का नुकसान, 476 लोगों की मौत हुई है। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव सुदेश कुमार मोक्टा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा से इस साल अभी तक हिमाचल को पिछले पांच साल में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
राज्य में पांच साल में प्राकृतिक आपदा से नुकसान
वर्ष लोगों की मौत पशु मरे क्षतिग्रस्त मकान विभागों नुकसान कुल नुकसान
(करोड़ में) (करोड़ में)
2018 343 1285 5160 1520 1578
2019 218 568 3031 1170 1202
2020 240 181 1346 853 872
2021 476 587 1976 1118 1151
2022 284 587 990 1716 1981.86
1 जून से 30 अगस्त तक जिलों में सामान्य से कितनी फीसदी कम बारिश
जिला बारिश
लाहौल स्पीति -63
ऊना -27
सिरमौर -25
किन्नौर -23
चंबा -6
हमीरपुर -4
कांगड़ा -3
इन जिलों में सामन्य से ज्यादा बारिश
जिला बारिश फीसदी में
शिमला 42
कुल्लू 39
बिलासपुर 15
मंडी 14
सोलन 11