फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monsoon rain in shimla Himachal Pradesh

प्रदेश में सक्रिय हुआ मानसून, शिमला में झमाझम बारिश, तापमान गिरा

Thu, 04 Jul 2019 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Jul 2019 08:43 PM IST
विज्ञापन
monsoon rain in shimla Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। शिमला, सोलन, किन्नौर, सिरमौर और हमीरपुर में झमाझम बारिश हुई है। जिला सोलन में बारिश होने से किसानों से चेहरे खिल गए हैं। गर्मी से भी लोगों को काफी राहत मिली है।

विज्ञापन


गुरुवार को राजधानी शिमला, मनाली, धर्मशाला, हमीरपुर और मंडी समेत कई इलाकों में बारिश हुई। प्रदेश के अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री की कम दर्ज हुई। 
विज्ञापन


राजधानी शिमला में वीरवार सुबह जमकर बादल बरसे। जनजातीय जिला किन्नौर की ऊंची चोटियों किन्नर कैलाश, भावावैली, निचार, छितकुल समेत ऊपरी चोटियों में हल्का हिमपात हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहतांग और कुल्लू की चोटियां फिर सफेद हो गईं। चंबा, मनाली, धर्मशाला, मंडी समेत प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश से गर्मी से राहत मिली। वीरवार को हुई बारिश धान, मक्की और आम-लीची के लिए लाभदायक मानी जा रही है। 

पूरे प्रदेश में मानसून पहुंचने के आसार

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शुक्रवार को मानसून पहुंचने के आसार हैं। शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर में दो जुलाई को मानसून ने प्रवेश किया था। शुक्रवार को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों कांगड़ा, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना, चंबा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी में मानसून पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में शनिवार से भारी बारिश की चेतावनी जारी हुई है। दस जुलाई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
 
शिमला, कुल्लू में हवाई उड़ानें रद्द
वीरवार को दिल्ली से शिमला और कुल्लू के लिए हवाई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। शिमला से धर्मशाला के लिए हेली टैक्सी भी नहीं चली। वीरवार सुबह शिमला में दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट नहीं आई। भुंतर में दिल्ली से आने वाले 72 सीटर एयर इंडिया का जहाज उड़ान नहीं भर सका। दिल्ली-भुंतर के साथ चंडीगढ़ की उड़ान भी रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed