फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Monsoon in Himachal Heavy rain alert

हिमाचल में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, जारी रहेगा भारी बारिश का कहर

Wed, 12 Jul 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 12 Jul 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
Monsoon in Himachal Heavy rain alert

हिमाचल में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मंगलवार को प्रदेश भर में मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। चंबा-सनवाल मार्ग धरशा और चंबा-पांगी मार्ग शुक्रराली नाले के पास बंद हो गया जबकि मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग 15 घंटे ठप रहा। 

विज्ञापन


बुधवार को भी प्रदेश के दस जिलों शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 
विज्ञापन


मंगलवार को हुई बारिश से प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को शिमला में अधिकतम

तापमान 19.7, धर्मशाला में 27.8, ऊना में 30.0, नाहन में 25.4, सोलन में 24.0, कांगड़ा में 28.5, सुंदरनगर में 26.7, भुंतर में 31.8, हमीरपुर में 31.1, बिलासपुर में 34.6, मंडी में 30.1 और मनाली में 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंबा-सनवाल और चंबा-पांगी मार्ग बंद

Monsoon in Himachal Heavy rain alert

मंडी-कुल्लू वाया कटौला सड़क पर नागनाला के पास नाले में आए बारिश के पानी ने तबाही मचाई है। यहां पर सोमवार रात नाले का पानी पुल निर्माण के चलते ब्लाक हो गया जिससे नाले से सटे तीन भाइयों के मकान की दीवार ढह गई। कई घरों में पानी भी घुस गया।

करीब 15 घंटे मंगलवार दोपहर तक मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग पर यातायात बाधित रहा। हमीरपुर जिला मुख्यालय में बारिश से सरकारी कार्यालयों के बाहर पानी जमा हो गया। उपायुक्त कार्यालय के साथ बनी पार्किंग में भी पानी घुस गया।

इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। भोटा चौक पर सीवरेज लाइन ब्लॉक होने से गंदगी सड़क पर बहती रही। भोटा-जाहू-मंडी हाईवे पर भी पानी की निकासी अवरुद्ध होने से पानी हाईवे पर बहता रहा है। इससे टारिंग को नुकसान पहुंचा है। जिला चंबा में मंगलवार दोपहर बाद जमकर बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed