फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   monkey killed by poisoning complaint to menka gandhi

जहर देकर बंदर मारने के मामले की मेनका गांधी से शिकायत

Wed, 30 Jan 2019 01:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमलाचंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमलाचंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 30 Jan 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
monkey killed by poisoning complaint to menka gandhi

जिला चंबा के भटियात उपमंडल में बंदरों को जहर देकर मारने का मामला प्रकाश में आया है। वन मंडलाअधिकारी डलहौजी ने इस मामले को लेकर सभी कर्मचारियों को आदेश जारी कर दिए है। जारी आदेशों के मुताबिक अगर कोई बंदरों को जहर दे रहा है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभागीय आदेशों के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि बंदरों पर हमले से कुछ लोग खासे आहत हैं। इस मामले को लेकर बाकायदा मेनका गांधी से शिकायत की गई है। हालांकि देवभूमि में बंदरों का उत्पात पिछले कई सालों से जारी है। मगर साल 2016 में केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार की मांग पर बंदरों को हिंसक घोषित कर मारने पर रोक हटा दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद इसे और एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया। राज्य के 10 जिलों की 38 तहसीलों में वर्मिन घोषित होने के बाद भी बहुत कम संख्या में बंदरों को मारा गया। मगर चुवाड़ी क्षेत्र में धड़ल्ले से बाजार से दवाइयां खरीदकर लोग के बंदरों को मारने की शिकायतें आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी संदर्भ में एक शिकायत मेनका गांधी के पास भी पहुंची है। शिकायत के आधार पर वन्य प्राणी विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डीएफओ डलहौजी राकेश कटोच का कहना है कि इस बारे छानबीन की जा रही है।


उन्होंने कहा कि रेंज ऑफिसर और फील्ड स्टाफ को आदेशित कर दिया गया है। उन्होंने इसे अपराध बताते हुए कहा कि बंदरों को मारने तथा जहर बेचने वालों के खिलाफ वन्य प्राणी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी। साथ ही बंदरों को जहर देते हुए कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed