फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Monica sharma crowned as Miss Himachal Sakshi First Runner up

Shimla News: मिस एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शिमला के थरोच की साक्षी फर्स्ट रनरअप

Wed, 08 Nov 2023 06:26 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 08 Nov 2023 06:26 PM IST
सार

जुलाई में ढली स्थित रॉयल रेजेंसी होटल में मिस्टर एंड मिस एशिया इंटरनेशनल/ मिसेज एशियन दिवा के लिए हुए ऑडिशन में 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया था, जिसमें शिमला से दो युवतियां शामिल थीं।

विज्ञापन
Monica sharma crowned as Miss Himachal Sakshi First Runner up
मिस हिमाचल मोनिका शर्मा, फर्स्ट रनरअप रही साक्षी। - फोटो : संवाद

विस्तार

मिस्टर एंड मिस एशिया इंटरनेशनल सीजन-2 में शिमला जिले के नेरवा की थरोच पंचायत की साक्षी फर्स्ट रनरअप रहीं। वहीं, समरहिल की मोनिका शर्मा को मिस हिमाचल का खिताब मिला। जुलाई में ढली स्थित रॉयल रेजेंसी होटल में मिस्टर एंड मिस एशिया इंटरनेशनल/ मिसेज एशियन दिवा के लिए हुए ऑडिशन में 40 प्रतिभागियों का चयन किया गया था, जिसमें शिमला से दो युवतियां शामिल थीं।

विज्ञापन


हाल ही ब्लू रिकॉर्ड्स प्रोडक्शन हाउस की ओर से सोनीपत के एंटिला रिसार्ट में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में इन्होंने कैटवॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, चौपाल के थरोच गांव की रहने वाली साक्षी ने कहा कि इस कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए उनके पिता रमेश चंद और माता शांती देवी ने उनका पूरा सहयोग दिया है। साक्षी ने कहा कि आगे जो भी अवसर मुझे मिलेगा, उसमें भी बेहतर प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करूंगी। कार्यक्रम में फेमिना मिस इंडिया नंदिनी गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर इन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन


समरहिल शिमला की सांगटी निवासी मोनिका शर्मा ने कहा कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग करने का शौक था। वहीं इससे पहले मुंबई में भी उन्होंने मॉडलिंग की है। उन्होंने बताया कि वह अपनी इस कामयाबी का पूरा श्रेय अपने पिता लक्ष्मीधर और माता सुषमा को देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed