{"_id":"66eedacd331aea8baf0c743d","slug":"mohe-panghat-pe-classical-dance-won-applause-shimla-news-c-19-sml1001-413351-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मोहे पनघट पे... शास्त्रीय नृत्य से बटोरी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मोहे पनघट पे... शास्त्रीय नृत्य से बटोरी वाहवाही
विज्ञापन
कलाकारों ने रुद्र ताल, झपताल और तीन ताल की दीं प्रस्तुतियां
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में कला संगम शिमला की ओर सेलेस्टियल रिदम्स एक शास्त्रीय नृत्य संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहे पनघट पे नंदलाल छेड़ गयो रे भजन पर प्रस्तुति देकर कलाकारों ने खूब वाहवाही बटोरी।
इस अवसर पर प्राचीन कला केंद्र के सचिव सेजल ने कौशल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम में कलाकारों ने रुद्र ताल, झपताल और तीन ताल की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। इसमें कला संगम डांस एकेडमी के करीब 60 से 70 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अलावा विदुषी समीर कौशल और उनके विद्यार्थियों की ओर से कार्यक्रम में विशेष रूप से चतुर अंग शास्त्री नृत्य की प्रस्तुति दी गई। जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। कला संगम डांस एकेडमी की अध्यक्ष पूनम शर्मा ने कहा कि वे 35 वर्षों से विद्यार्थियों को शास्त्रीय नृत्य सिखा रही हैं। वो समय-समय पर इस तरह के आयोजन करती रहती हैं और भविष्य में भी कला को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगी। कार्यक्रम के अंत में विदुषी समीर कौशल ने कलाकारों को नृत्य की बारीकियों के गुर सिखाए।