फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Mohammad Salim in poster making, Neeraj first in speech.

Shimla News: पोस्टर मेकिंग में मोहम्मद सलीम, भाषण में नीरज प्रथम

Sat, 21 Sep 2024 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mohammad Salim in poster making, Neeraj first in speech.
कोटशेरा कालेज  में हिंदी पखवाड़े के सम्मापन अवसर पर छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
कोटशेरा कॉलेज में हिंदी पखवाड़े का समापन, स्पर्धाओं के विजेता सम्मानित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजीव गांधी महाविद्यालय चौड़ा मैदान में मनाए गए हिंदी पखवाड़े में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कॉलेज सभागार में समापन समारोह में प्राचार्य डाॅ. गोपाल चौहान ने विजेताओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
चौहान ने हिंदी की समृद्धि और इसके महत्व के बारे में बताया। हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर है, इसे संजोना, सिखाना और प्रचार-प्रसार करना हमारा दायित्व है। छात्रों को मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए और उन्हें इसे आगे बढ़ाने में सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। उन्होंने हिंदी विभाग के शिक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा और डॉ. रीना डोगरा और सभी विद्यार्थियों को हिंदी भाषा पखवाड़ा के सफल आयोजन पर बधाई दी। पखवाड़े में आयोजित प्रतियोगिताओं के सम्मानित हुए विजेताओं में रोजगार और हिंदी विषय पर भाषण प्रतियोगिता नीरज, पल्लवी हेमराज और नेहा विश्वकर्मा ने पहला दूसरा और तीसरा स्थान पाया। हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म प्रतियोगिता में मोहित आर्यवंशी ने पहला, आरती ने दूसरा और भीषण ठाकुर ने तीसरा पुरस्कार पाया।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में मोहम्मद सलीम, नेहा और गौरव, कविता पाठ में अशिश नेहरा, पल्लवी ने पहला दूसरा और समीर और निकिता वर्मा ने तीसरा स्थान पाया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के छात्र हेमराज और नेहा विश्वकर्मा ने किया। समापन समारोह छात्र छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. राकेश शर्मा, डॉ. शिवानी चौहान और डॉ. नीना शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed