फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   modi and nawaz sharif may come to watch india pakistan match at dharamshala.

टी-20 वर्ल्डकप: मोदी-नवाज के सामने होगा भारत-पाक मैच!

Sun, 13 Dec 2015 10:07 AM IST
Updated Sun, 13 Dec 2015 10:07 AM IST
विज्ञापन
modi and nawaz sharif may come to watch india pakistan match at dharamshala.

भारत पाक के बीच धर्मशाला में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के रोमांचक मुकाबले को देखने पीएम मोदी और पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी पहुंच सकते हैं। मैच के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को न्योता दिया जा रहा है। बीसीसीआई के माध्यम से पाकिस्तान के वजीरे-आजम नवाज शरीफ को निमंत्रण भेजा जाएगा।

विज्ञापन


यह जानकारी हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने शनिवार को शिमला में हुई पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने जानकारी दी कि धर्मशाला में 19 मार्च 2016 को भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप मैच होगा। हिमाचल की धौलाधार पहाड़ियां इसका गवाह बनेंगी।
विज्ञापन


एचपीसीए उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर और प्रवक्ता मोहित सूद ने शनिवार को शिमला के आशियाना में हुई पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि यह हिमाचल के गौरव का विषय है कि एचपीसीए को आठ पुरुषों के मैच और दो महिलाओं के मैच दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में होंगे कई बड़े मुकाबले

modi and nawaz sharif may come to watch india pakistan match at dharamshala.

ये आईसीसी टी-20 मैच 9 से 24 मार्च 2016 के बीच खेले जा रहे हैं। चिर-परिचित प्रतिद्वंद्वियों भारत बनाम पाकिस्तान मैच और आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड के दो बड़े मैच होने जा रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि धर्मशाला में होने जा रहे सभी मैचों से धर्मशाला में लगभग 1000 करोड़ रुपये का राजस्व लाभ होगा।

ऐसे मैच तमाम स्टेकहोल्डरों को 100 से 150 करोड़ का लाभ देते आए हैं। इनमें टैक्सी ड्राइवरों से लेकर तमाम वर्गों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि ये मैच लगभग 4000 पर्यटक देखेंगे। पाकिस्तान से भी बड़ी संख्या में लोग आएंगे। यहां पर 20 हजार 600 लोगों की मैच देखने की क्षमता है। टी-20 मैचों तक यह क्षमता 4000 सीटों की और बढ़ाने की तैयारी है।

धर्मशाला में ये मैच भी रहेंगे रोमांचक

modi and nawaz sharif may come to watch india pakistan match at dharamshala.

9 मार्च को धर्मशाला में पहला मैच बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड होगा। इसके बाद शाम के वक्त आयरलैंड बनाम ओमान में होगा। 11 मार्च को नीदरलैंड बनाम ओमान और बांग्लादेश बनाम आयरलैंड मैच होगा। 13 मार्च को नीदरलैंड बनाम आयरलैंड और बांग्लादेश बनाम ओमान मैच होगा। 18 मार्च को आस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, 19 मार्च को भारत बनाम पाकिस्तान, 22 मार्च को इंगलैंड बनाम भारत और 24 मार्च को इंगलैंड बनाम वेस्टइंडीज मैच होगा। बाकी शेड्यूल बाद में तय होगा।

सीएम वीरभद्र को भी बुलाएंगे मैच में
एचपीसीए उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि मैच के दौरान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को भी न्योता दिया जाएगा। उन्हें पिछली बार भी बुलाया गया था, मगर वे नहीं आ पाए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एचपीसीए क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए खूब प्रयास कर रही है। शिमला के गुम्मा में भी अगले माह से क्रिकेट स्टेडियम को प्रैक्टिस के लिए खोल दिया जाएगा। यहां पर शिविर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed