फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Modi 3.0 Ministers JP Nadda took oath as cabinet minister

JP Nadda Oath 3.0: जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर ली शपथ, जानें इनका राजनीतिक सफर

Sun, 09 Jun 2024 07:51 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 09 Jun 2024 07:51 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली है। जानें इनका राजनीतिक सफर...

विज्ञापन
Modi 3.0 Ministers JP Nadda took oath as cabinet minister
जेपी नड्डा शपथ ग्रहण करते हुए। - फोटो : PTI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश से संबंध रखने वाले जेपी नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। नड्डा गुजरात से राज्यसभा सांसद हैं और मौजूदा वक्त में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले वे केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। मूल रूप से बिलासपुर जिले के रहने वाले जगत प्रकाश नड्डा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 2 दिसंबर 1960 को हुआ। नड्डा के पिता पटना विश्वविद्यालय में प्राध्यापक और रांची विश्वविद्यालय के कुलपति रहे।

विज्ञापन


विज्ञापन

जगत प्रकाश नड्डा की प्रारंभिक पढ़ाई पटना के सेंट जेवियर्स स्कूल से हुई। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बीए में स्नातक की। इसके बाद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से एलएलबी की पढ़ाई की। युवावस्था में जय प्रकाश नारायण की ओर से चलाए गए विभिन्न आंदोलनों में सक्रियता से भाग लिया। 1975 में जगत प्रकाश नड्डा बिहार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हुए। 1983 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव में वह एबीवीपी की ओर से विद्यार्थी परिषद के पहले अध्यक्ष चुने गए। साल 1989 में एबीवीपी के राष्ट्रीय मंत्री चुने गए। साल 1991 में भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनाए गए। इसी साल उनकी शादी डॉ. मल्लिका नड्डा के साथ हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

1993 में नड्डा पहली बार हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बिलासपुर सदर सीट से विधायक बने और नेता प्रतिपक्ष चुने गए। साल 1998 में दोबारा चुनाव जीते और भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। साल 2003 के विधानसभा चुनाव वह हार गए। 2007 में उन्हें फिर से चुनाव जीतने का अवसर मिला। प्रदेश की भाजपा सरकार में उन्हें वन, पर्यावरण, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का मंत्री बनाया गया। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के साथ मतभेद बढ़ने पर साल 2010 में मंत्री पद छोड़कर दिल्ली चले गए। 2010 में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बनाए गए। अप्रैल 2012 में राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए। साल 2013 में उन्हें दोबारा पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया। 2014-2019 तक भारत सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की कमान संभाली। 17 जून 2019 में नड्डा को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 20 जनवरी 2020 को जगत प्रकाश को निर्विरोध भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

 

बिलासपुर में जश्न
प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी की तीसरी पारी के आगाज के साथ ही बिलासपुर के मूल निवासी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को कैबिनेट में शामिल करने से कार्यकर्ताओं ने बिलासपुर में धूमधाम से जश्न मनाया। जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते ही आतिशबाजी और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाने का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी और जगत प्रकाश नड्डा के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए एक-दूसरे को इसकी बधाई दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed