फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   mock drill on disaster management

Shimla News: प्रदेश के सभी जिलों में 14 जून को होगी आपदा प्रबंधन पर मॉकड्रिल

Wed, 12 Jun 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
mock drill on disaster management
मुख्य सचिव ने सचिवालय में बैठक में दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से सचिवालय में टेबल टॉप अभ्यास का आयोजन किया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति में आपदा प्रबंधकों की भूमिका और विशेषज्ञों से आपात राहत की नवीनतम कार्यप्रणाली को सीखना था। कार्यशाला में 14 जून को राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पर्यवेक्षकों, सलाहकारों और सेना व आईटीबीपी के मार्गदर्शन में प्रदेश के हर जिले में मॉकड्रिल के आयोजन के बारे में भी जानकारी दी गई। मॉकड्रिल प्रभावी आपदा, घटना प्रतिक्रिया योजना और कमियों को दर्शाने में बहुत प्रभावी होगी।
मॉकड्रिल के लिए सभी जिलों में बाढ़, भूस्खलन, पिघलते हिमखंडों से झीलें टूटने जैसा परिदृश्य बनाया जाएगा और सभी इस अभ्यास में सक्रिय तौर पर भाग लेंगे। यह मॉकड्रिल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सेना और अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों के सहयोग से की जाएगी। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि आपदा के समय विभिन्न घटनाओं से निपटनेे के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि मॉकड्रिल करते समय धरातल स्तर पर सभी विभागों में पूरी तरह समन्वय स्थापित होना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के वरिष्ठ सलाहकार मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सुधीर बहल नेे वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों, राष्ट्रीय आपदा मोचन दल, सेना, आईटीबीपी तथा वरिष्ठ जिला स्तरीय अधिकारियों को मॉकड्रिल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed