फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   MoC inked for India's first integrated API, Green Hydrogen and Ethanol facility, 1000 youth will get employmen

हिमाचल: 1400 करोड़ से मिलेगी एकीकृत एपीआई, ग्रीन हाइड्रोजन और इथेनॉल सुविधा, 1000 युवाओं को मिलेगा रोजगार

Wed, 05 Mar 2025 05:28 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Mar 2025 05:28 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में बुधवार को राज्य सरकार और मेसर्स स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड चंडीगढ़ के बीच 1400 करोड़ रुपये की लागत से सोलन जिले में एपीआई, ग्रीन हाइड्रोजन और 2जी इथेनॉल बीबीएन की भारत की पहली एकीकृत विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए प्रतिबद्धता ज्ञापन (एमओसी) पर हस्ताक्षर किए गए। 

विज्ञापन
MoC inked for India's first integrated API, Green Hydrogen and Ethanol facility, 1000 youth will get employmen
राज्य सरकार और मेसर्स स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड के बीच हुआ करार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की उपस्थिति में बुधवार को राज्य सरकार और मेसर्स स्प्रे इंजीनियरिंग डिवाइसेज लिमिटेड चंडीगढ़ के बीच 1400 करोड़ रुपये की लागत से सोलन जिले में एपीआई, ग्रीन हाइड्रोजन और 2जी इथेनॉल बीबीएन की भारत की पहली एकीकृत विनिर्माण सुविधा स्थापित करने के लिए प्रतिबद्धता ज्ञापन (एमओसी) पर हस्ताक्षर किए गए। इस एकीकृत सुविधा से 1000 युवाओं को रोजगार मिलेगा। शुरुआत में इस परियोजना को पहले चरण में 30 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन की आवश्यकता होगी और आने वाले समय में इसे 50 मेगावाट ग्रीन हाइड्रोजन की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन

एक वर्ष की अवधि के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को मार्च 2026 तक देश का हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न पहल शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सोलन जिले के नालागढ़ में ऑयल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से एक मेगावाट का हरित हाइड्रोजन संयंत्र स्थापित कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य हरित ऊर्जा क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनने के लिए तैयार है। उन्होंने संबंधित कंपनी को एक वर्ष की अवधि के भीतर परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। राज्य सरकार की ओर से निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस तथा कंपनी की ओर से प्रबंध निदेशक विवेक वर्मा ने एमओसी पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, विधायक संजय अवस्थी, सलाहकार अधोसंरचना अनिल कपिल, अतिरिक्त मुख्य सचिव आरडी नजीम, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, अतिरिक्त निदेशक उद्योग तिलक राज शर्मा तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed